फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   smugglers arrested with liquor

शराब की 60 पेटी के साथ तस्कर गिरफ्तार

Fri, 17 Mar 2017 06:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 17 Mar 2017 06:52 PM IST
विज्ञापन
smugglers arrested with liquor
- फोटो : demo pic

स्पेशल टास्क फोर्स ने ऊधम सिंह नगर जिले में मिनी ट्रक से शराब की 60 पेटी बरामद की है। हरियाणा से तस्करी कर लाई गई शराब की आपूर्ति बाजपुर में होनी थी। पकड़ा गया ट्रक चालक यूपी के अमेठी का रहने वाला है। 

विज्ञापन


एसटीएफ की वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पी रेणुका देवी ने बताया कि ऊधम सिंह नगर जिले में सूचना के आधार पर बिना नंबर के मिनी ट्रक को रोककर चेकिंग की, जिसमें शराब की करीब 60 पेटियां मिली।
विज्ञापन


चालक दिनेश कुमार निवासी सरमे अमेठी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो पता चला कि बरामद शराब हरियाणा से तस्करी कर लाई गई थी, जिसकी आपूर्ति बाजपुर में होनी थी। इस शराब की कीमत सवा तीन लाख रुपये के करीब बताई गई है। इस नेटवर्क में शामिल कुछ अन्य लोगों के बारे में जानकारी मिली है, जिस पर कार्रवाई चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed