होमगार्ड के घर में घुसे डकैतों ने नाबालिग बेटियों से किया दुष्कर्म
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड के नैनीताल जिले के मालधनचौड़ क्षेत्र में होमगार्ड के घर में डकैती और उसकी दो नाबालिग बेटियों से दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। दो घंटे तक डकैत घर में आतंक मचाते रहे और घर से लाखों का सामान व नगदी ले गए हैं।
होमगार्ड मुरादाबाद में नौकरी करता है। पीड़ित किशोरियों की मां ने कोतवाली में अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। किशोरियों का मेडिकल कराया गया है। पुलिस ने 10-12 अज्ञात बदमाशों के खिलाफ आईपीसी की धारा 395, 376, और 3/4 पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।
क्षेत्र निवासी पीड़ित महिला ने बताया शनिवार देर रात करीब दो बजे दर्जनभर नकाबपोश डकैत उसके घर में घुस आए। उन्होंने लाठी-डंडों, तमंचों और चाकू की नोक पर परिवार के लोगों के साथ मारपीट शुरू कर दी।
मारपीट के बाद सभी के हाथ-पैर बांध दिए
महिला के मुताबिक उसका पति होमगार्ड है और थाना डिलारी मुरादाबाद (यूपी) में तैनात है। घटना के समय घर में महिला, उसकी बूढ़ी मां, 17, 15 और 13 वर्ष की तीन बेटियां और 10 वर्ष का बेटा थे।
आरोप है कि डकैतों ने मारपीट के बाद सभी के हाथ-पैर बांध दिए और उसकी 17 वर्षीय बेटी के साथ दुष्कर्म किया। लूटपाट के बाद कुछ बदमाश उसकी 15 वर्षीय बेटी को यह कहकर घर से बाहर ले गए कि और किन-किन घरों में मैंथा का तेल है, उनका पता बताएगी।
करीब 30-40 मिनट बाद वह किशोरी को घर पर छोड़ गए और अपने साथियों के साथ भाग गए। इधर, किशोरी ने आरोप लगाया है कि डकैतों ने रास्ते में उसके साथ भी रेप किया।
महिला के मुताबिक डकैत घर से 35 लीटर मैंथा तेल, सोने के कुंडल, एक चांदी की हसली, हाथों के दस्तबंध, एक मोबाइल और दस हजार की नगदी लूटकर फरार हो गए।