फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   rape with foreigner in rishikesh

शादी का झांसा देकर विदेशी महिला से दुष्कर्म, पांच हजार डॉलर ऐंठने का भी आरोप

Fri, 03 Aug 2018 09:43 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऋषिकेश
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऋषिकेश Updated Fri, 03 Aug 2018 09:43 PM IST
विज्ञापन
rape with foreigner in rishikesh

विदेशी महिला ने एक आश्रम के कर्मचारी पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पीड़ित महिला की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस ने आरोपी हरदेव कुमार निवासी नागालोई जाट, दिल्ली वेस्ट को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक जापान निवासी 38 वर्षीय महिला वर्ष 2014 में ऋषिकेश घूमने आई थी। इस दौरान वह स्वर्गाश्रम के एक आश्रम में रुकी थी। इसी बीच उसकी आश्रम के कर्मचारी हरदेव कुमार के साथ दोस्ती हो गई। कुछ समय बाद महिला विदेश चली गई। इसके बाद वह जुलाई 2017 में दोबारा हरदेव से मिलने ऋषिकेश पहुंची।
विज्ञापन


आरोप है कि हरदेव ने शादी का झांसा देकर उससे कई बार शारीरिक संबंध बनाए। हरदेव ने उससे करीब पांच हजार डॉलर की रकम भी ठग ली। इसके बाद महिला जापान लौट गई। महिला का आरोप है जब उसने फोन कर शादी के लिए कहा तो आरोपी ने मोबाइल स्विच ऑफ कर लिया। उसके दोस्तों ने हरदेव के बीमार होने की बात कही। इसके बाद महिला भारत पहुंची और उसने जापान एंबेसी को घटना की जानकारी दी। दूतावास की ओर से उसे संबंधित पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराने की सलाह दी गई है। इस पर पीड़ित महिला ने 27 जुलाई को लक्ष्मणझूला थाने में हरदेव के खिलाफ तहरीर दी थी। मुकदमा दर्ज करने के बाद आरोपी को 29 जुलाई को लक्ष्मणझूला क्षेत्र से ही गिरफ्तार कर लिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस आठ दिनों से दबाती रही मामला : 
इस मामले को लक्ष्मणझूला पुलिस आठ दिन तक छिपाती रही। पुलिस ने मुकदमे के साथ ही गिरफ्तारी की सूचना सार्वजनिक नहीं की। शुक्रवार को पीड़िता अमर उजाला कार्यालय पहुंची और पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया। इसके बाद थाना लक्ष्मणझूला पुलिस से संपर्क साधने पर इसका खुलासा हुआ।  

आरोपियों के साथियों से बताया खतरा 
पीड़ित महिला ने हरदेव के साथियों पर सोशल मीडिया के जरिये परेशान करने का आरोप लगाया है। बताया कि शिकायत के बाद भी पुलिस ने आरोपी के साथियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की है। महिला ने जान का खतरा बताते हुए पुलिस से हरदेव के साथियों पर कार्रवाई की मांग की है। 

विदेशियों के साथ 2011 से अब तक हुई घटनाएं 
- 25 जुलाई 2011- रशियन महिला के साथ नीरगड्डू झरने में लूटपाट। 
- 24 अगस्त 2011- लक्ष्मणझूला-बैराज मार्ग पर मैक्सिको की महिला से दुष्कर्म। 
- 4 दिसंबर 2013- नीलकंठ पैदल मार्ग पर यूएस की महिला के साथ दुष्कर्म। 
- 22 जून 2014- तपोवन स्थित मसाज सेंटर में जापानी महिला से छेड़छाड़। 
- 5 जून 2016- अमेरिकी महिला से ऑटो चालक ने की छेड़छाड़। 
- 14 दिसंबर 2016- कनाडा निवासी महिला से दुष्कर्म। डीजीपी को ई-मेल पर मिली शिकायत के आधार पर चार जनवरी 2017 को दर्ज हुआ मुकदमा। 
- 26 जनवरी 2017- जापानी युवक को पीटकर सड़क पर फेंका। 
- 11 फरवरी 2018- आयरलैंड निवासी महिला ने कराया दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज। 
- 14 फरवरी 2018- जापान की 26 वर्षीय युवती के साथ योग सेंटर में छेड़छाड़, 26 फरवरी को दर्ज हुआ मुकदमा। 
- 4 जुलाई 2018- अमेरिका स्थित न्यूयॉर्क निवासी 28 वर्षीय युवती से लक्ष्मणझूला के एक होटल में योग सीखाने के दौरान छेड़छाड़, पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर छह जुलाई को किया आरोपी गिरफ्तार।  


आरोपी को बीती 30 जुलाई को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया था। कोर्ट ने उसे जेल भेज दिया था। मामले में एक ही आरोपी है। विवेचना में कुछ सामने आता है, तो अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। 
- प्रदीप कुमार राणा, थानाध्यक्ष, लक्ष्मणझूला

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed