फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   railway track_death_police

रेलवे ट्रैक पर मिले दो युवकों के शव

Sat, 14 Dec 2013 08:58 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 14 Dec 2013 08:58 PM IST
विज्ञापन
railway track_death_police

शनिवार सुबह माता मंदिर रोड के समीप रेलवे ट्रैक पर दो युवकों के शव क्षत-विक्षत हालत में मिले। आशंका है कि ट्रेन की चपेट में आने से दोनों की मौत हुई है। काफी कोशिश के बावजूद शवों की शिनाख्त नहीं हो पाई।

विज्ञापन


पांच रुपये का नोट और मोबाइल बरामद
पुलिस को मौके से एक काला बैग, पांच रुपये का नोट और मोबाइल बरामद हुआ है। मोबाइल की बैटरी भी अलग पड़ी थी और उसका सिम टूटा हुआ था। आशंका है कि सुबह साढ़े चार बजे दून आने वाली काठगोदाम एक्सप्रेस से यह हादसा हुआ। हुलिये के आधार पर पुलिस का अनुमान है कि दोनों युवक नेपाली मूल के हो सकते हैं।
विज्ञापन


25 से तीस साल है उम्र
दोनों की उम्र 25 से 30 साल के बीच रही होगी। पुलिस यह भी आशंका जता रही है कि कहीं दोनों युवक जहरखुरानी गिरोह के शिकार तो नहीं हुए हैं। कुछ दिन पहले दून के एक छात्र को हरिद्वार से नशीला पदार्थ खिलाकर जहरखुरान ने बरेली के समीप ट्रेन से फेंककर मार दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed