फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   pradeep sangwan got bail from court

यौन शोषण के आरोपी सांगवान को जमानत

Sat, 19 Jul 2014 12:38 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 19 Jul 2014 12:38 PM IST
विज्ञापन
pradeep sangwan got bail from court

यौन शोषण के आरोपी प्रदीप सांगवान को सेशन कोर्ट से जमानत मिल गई। अदालत ने ज्वायलैंड वाटर पार्क के मालिक प्रदीप सांगवान को सात दिन के भीतर पासपोर्ट जमा कराने का आदेश दिया है।

विज्ञापन


वह बिना अदालती अनुमति के देश से बाहर नहीं जा सकेगा। 18 अप्रैल 2014 को बिजनौर उत्तर प्रदेश निवासी युवती, जो सांगवान के सहस्त्रधारा स्थित वाटर पार्क ज्वायलैंड में कर्मचारी थी, ने सांगवान पर दुराचार और अश्लील क्लिपिंग बनाने का आरोप लगाकर मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन


जमानत के लिए प्रार्थनापत्र दिया
मामला दर्ज होने के बाद 87 दिन बाद आरोपी ने 14 जुलाई को न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वितीय की अदालत में सरेंडर कर जमानत के लिए प्रार्थनापत्र दिया था। अदालत ने सांगवान को 23 जुलाई तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। इसके बाद सांगवान ने सेशन कोर्ट में जमानत याचिका दायर की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार को याचिका पर हुई बहस में बचाव पक्ष के अधिवक्ता यशपाल पुंडीर ने कहा कि युवती की ओर से दर्ज रिपोर्ट की अंतिम लाइन में लिखा है कि वह वाटर पार्क ज्वायलैंड में ही रह रही है।


पुलिस ने वाटर पार्क के जिन छह कर्मचारियों के बयान लिए थे, उनमें से सभी ने बताया कि युवती वहां रहकर खुश थी। उसने कभी दुराचार जैसी कोई शिकायत नहीं की।

बचाव पक्ष ने कहा कि पुलिस ने इस मामले में सांगवान और युवती दोनों के खिलाफ अलग-अलग मामले दर्ज किए हैं। दोनों सही कैसे हो सकते हैं? दलीलों से सहमत होकर सेशन कोर्ट ने सांगवान को जमानत दे दी।

(नोटः इस खबर से संबंधित किसी भी सुझाव या सवाल के लिए मेल आईडी-rakeshk@mrt.amarujala.com और इस नंबर-9675501486 पर संपर्क कर सकते हैं।)

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed