{"_id":"2b15a4d9b4abb69bfd81d4a3cca1c39d","slug":"police-found-clue-of-criminal-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापारी पर जानलेवा हमला, बदमाशों के करीब पहुंची पुलिस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
व्यापारी पर जानलेवा हमला, बदमाशों के करीब पहुंची पुलिस
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Thu, 18 Feb 2016 08:48 PM IST
विज्ञापन
दून के लक्ष्मण चौक पर बुजुर्ग कारोबारी महेन्द्र सिंह मठारू पर जान लेवा हमले के मामले में पुलिस बदमाशों के करीब पहुंच गई है। सूत्रों को कहना है कि हुलिए के आधार पर तीन बदमाश चिहिंत कर लिए गए, जिनकी गिरफ्तारी केप्रयास चल रहे है। पुलिस टीम उनके ठिकानों के आसपास जाल बिछाए है।
विज्ञापन
लक्ष्मण चौक के केशव रोड निवासी बुजुर्ग कारोबारी महेन्द्र सिंह का 12 फरवरी की रात में घर में लूट के इरादे से घुसे बदमाश के साथ टकराव हो गया था। विरोध करने पर बदमाश द्वारा चलाई गई गोली से वह बाल-बाल बच गए थे, लेकिन बदमाश ने उन्हें बुरी तरह लहूलुहान कर दिया था। हमले में बुजुर्ग की एक आंख डैमेज हो गई है।
विज्ञापन
हुलिए के आधार पर बदमाशों की पहचान
ऑपरेशन के बाद कारोबारी द्वारा बताए गए हुलिए के आधार पर पुलिस बदमाशों को खोजने में कामयाब हो गई है। उनकी जन्म कुंडली में कई अपराध दर्ज है। सूत्रों की माने तो पकड़े जाने के डर से बदमाश अपने बिलों में घुसे है।
विज्ञापन
उधर पुलिस अधीक्षक नगर अजय सिंह ने बताया कि पुलिस को कुछ जानकारियां मिली है, जिन्हें डवलप किया जा रहा है। उम्मीद जताई कि जल्द ही इस मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।