फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Older threw acid on student

अधेड़ ने दून की छात्रा पर फेंका तेजाब

Thu, 08 Aug 2013 09:18 AM IST
देहरादून/ब्यूरो
देहरादून/ब्यूरो Updated Thu, 08 Aug 2013 09:18 AM IST
विज्ञापन
Older threw acid on student

शादी से इनकार पर अधेड़ ने मंगलवार सुबह हनुमान सेतु दर्शन करने गई दून यूनिवर्सिटी की एक एमए की छात्रा पर तेजाब फेंक दिया। हमले में छात्रा मामूली रूप से झुलस गई। पुलिस ने छात्रा को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा। पुलिस ने छात्रा की तहरीर पर मामला दर्ज कर अधेड़ को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


बीमा कंपनी में सर्वेयर है अधेड़
अधेड़ एक बीमा कंपनी में सर्वेयर बताया जा रहा है। पुलिस के मुताबिक अधेड़ की छात्रा के दून निवासी पिता से दोस्ती थी। खुद को सीबीआई का एएसपी बताकर वह दोस्त की बेटी को अपनी बेटी बनाकर लखनऊ पढ़ाई के लिए लाया था। बाद में, शादी का दबाव बनाने लगा और छात्रा के इनकार पर कोर्ट में पत्नी होने का दावा कर दिया।
विज्ञापन


कोर्ट में मामले की सुनवाई के चलते सोमवार को दून से भाई के साथ छात्रा आई। मंगलवार सुबह भाई-बहन हनुमान सेतु जा रहे थे। उसी दौरान अधेड़ ने तेजाब फेंका। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


खबर पर अपनी राय देने के लिए यहां क्लिक करें

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed