{"_id":"c7107952e27f90898e54e683aef2dc5e","slug":"nephew-rape-his-aunt-in-ramnagar-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भतीजे ने घर पर किया चाची से दुष्कर्म, गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भतीजे ने घर पर किया चाची से दुष्कर्म, गिरफ्तार
ब्यूरो / अमर उजाला, रामनगर
Updated Tue, 09 Jun 2015 03:41 PM IST
विज्ञापन
उत्तराखंड के रामनगर से सटे एक गांव में भतीजे द्वारा चाची से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। महिला की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी भतीजे के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
क्षेत्र के एक गांव निवासी निवासी 37 वर्षीय महिला ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि रविवार रात वह घर पर सो रही थी। अंदर के कमरे में उसका भतीजा अलाउद्दीन और बाहर बरामदे में उसका पति सोया था। आरोप है कि रात करीब 11 बजे के अलाउद्दीन उठकर उसके कमरे में आ गया और उससे दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
महिला का कहना है कि वह अंधेरे में उसे अपना पति समझ बैठी थी। जब लाइट जलाई तो हकीकत का पता चला। वहीं, अलाउद्दीन ने उसे घटना के बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
महिला की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी भतीजे के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। एसएसआई मोहन चंद्र पांडे ने बताया कि आरोपी को मंगलवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।