फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   minor school girl rape by teacher

टीचर करता रहा छात्रा से रेप, गर्भवती हुई तब चला पता

Fri, 25 Apr 2014 08:46 PM IST
अमर उजाला, घनसाली (टिहरी)
अमर उजाला, घनसाली (टिहरी) Updated Fri, 25 Apr 2014 08:46 PM IST
विज्ञापन
minor school girl rape by teacher

टिहरी के घनसाली थाना क्षेत्र के एक प्राथमिक स्कूल के शिक्षक ने गुरु-शिष्य के पवित्र रिश्ते को शर्मसार कर दिया।

विज्ञापन


पढ़ें, इस तीसरी दुनिया में नहीं पहुंची कोई सरकार

शिक्षक पर पांचवीं की मानसिक रूप से कमजोर छात्रा के साथ दुराचार करने का आरोप है। पीड़ित किशोरी की मां ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।

तहरीर में कहा गया है कि मानसिक रूप से कमजोर छात्रा (17) पांचवीं में पढ़ रही थी। शिक्षक लंबे समय से उसके साथ दुराचार कर रहा था।

सात माह का था गर्भ

minor school girl rape by teacher

किशोरी ने कई बार इसकी शिकायत भी की लेकिन लड़की के मानसिक रूप से कमजोर होने पर परिजनों ने विश्वास नहीं किया।

पढ़ें, इस सीट पर मोदी से लड़ रहे हैं उत्तराखंड के सीएम

चार दिन पहले लड़की ने पेट में दर्द बताया। घरेलू उपचार पर भी दर्द नहीं रुका तो शुक्रवार को मां उसे प्राथमिक अस्पताल पिलखी ले गई जहां डाक्टर ने उसके पेट में छह-सात माह का गर्भ होने की बात कही।

मामले का खुलासा होने पर मां ने थाना पुलिस को दी तहरीर में शिक्षक के खिलाफ लड़की के साथ दुराचार करने के आरोप में नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी शिक्षक हुआ फरार

minor school girl rape by teacher

थानाध्यक्ष मो. अकरम ने बताया कि शिक्षक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पीड़ित छात्रा को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।

पढ़ें,तोगड़िया और मोदी के आपसी संबंधों का सच आया सामने

आरोपी की गिरफ्तारी के लिए गांव में दबिश दी गई लेकिन वह फरार हो गया। उन्होंने कहा कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed