फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   man made mms of girl during bath.

होटल के बाथरूम में बन रही थी युवती की अश्लील फिल्म

Sat, 20 Feb 2016 08:52 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, रुद्रपुर
ब्यूरो / अमर उजाला, रुद्रपुर Updated Sat, 20 Feb 2016 08:52 AM IST
विज्ञापन
man made mms of girl during bath.

दोस्त की शादी में जयपुर से रुद्रपुर आए प्राईवेट बैंक में कार्यरत लोगों में से एक युवती की होटल के बाथरूम में नहाते वक्त रोशनदान से वीडियो क्लिपिंग बनाई जा रही थी। युवती ने एक युवक को अपनी वीडियो क्लीपिंग बनते देख शोर मचा दिया।

विज्ञापन


तभी आरोपी युवक मौके से भाग निकला। इसके बाद युवती के दोस्तों ने होटल में जमकर हंगामा काटा। वहीं परिजनों ने पुलिस को तहरीर सौंपी है। एलायंस कालोनी निवासी युवक जयपुर में एक प्राइवेट बैंक में कार्य करता है। बुधवार को उसकी शादी थी। शादी में शरीक होने बुधवार को उसके 10 दोस्त जयपुर से आए हुए थे, जिसमें चार महिला मित्र और 6 पुरुष मित्र थे।
विज्ञापन


घर में जगह नहीं होने के कारण युवक ने उन्हें काशीपुर बाईपास रोड स्थित अंबर होटल के कमरा नंबर 105, 108,104 और 109 में ठहराया था। बुधवार रात को युवक की शादी थी और बृहस्पतिवार को रिसेप्शन होना था। बुधवार को 10 दोस्त सुबह 9 बजे होटल पहुंचे और यहां से तैयार होकर दोस्त की शादी में चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


धवार रात को बारात बिलासपुर के वैंकेट हॉल में गई थी। दोस्त बारात के साथ सुबह एलांयस कालोनी पहुंचे। उसके बाद वे 7 बजे होटल में आ गए और कमरे में आराम करने लगे। साढ़े बारह बजे 105 कमरा नंबर में ठहरी चार युवतियों में से एक बाथरूम में नहाने गई।

जब वह नहा रही थी कि तभी रोशनदान से कोई मोबाइल से उसका वीडियो बना रहा था। उसने जब रोशनदान की तरफ देखा तो उसे युवक का धुंधला चेहरा और लाल रंग का मोबाइल दिखाई दिया। इस पर उसने चीखना शुरू कर दिया। चीख सुनकर युवक फरार हो गया। युवती ने बाथरूम से बाहर आकर अपने दोस्तों को इसकी जानकारी दी। दोस्त जब बगल के कमरे में गए तो वहां कोई नहीं था। खिड़की खुली हुई थी।

उन्होंने इसकी सूचना बैंक मैनेजर और दोस्त के परिजनों को दी। परिजनों और जयपुर से आए युवकों ने होटल में जमकर हंगामा काटा। मौके पर पहुंची पुलिस ने बैंक स्टाफ से बात की। वहीं नौकरों और वेटरों से भी पूछताछ की गई। इसके बाद परिजनों ने कोतवाली में तहरीर दी है। एसआई सुनील बिष्ट ने बताया कि तहरीर मिल गई है। जांच की जा रही है।

आखिर बगल का कमरा किसने खोला

man made mms of girl during bath.

जिस रोशनदान से वीडियो क्लिपिंग बनाई जा रही थी। उस कमरे की खिड़की में ग्रिल नहीं थे और लड़कियों के बाथरूम का रोशनदान भी वहीं को खुलता है। जिस कमरे से वीडियो क्लिपिंग बनाई जा रही थी उस कमरे में वाराणसी का युवक 15 फरवरी से रह रहा है। वह सिडकुल की डीके ल्युमैक्स में काम करता है और सुबह 7 बजे काम में चला जाता है।

बृहस्पतिवार को वह सुबह 7 बजे चाबी देकर कंपनी को चला गया। सुबह 9 बजे सफाई कर्मचारी ने कमरा साफ किया और कमरे में चादर बदलने के बाद कमरे को बंद कर दिया। लेकिन 12:30 बजे जब क्लिपिंग बनाई जा रही थी और युवती के चिल्लाने के बाद युवती के दोस्तों ने युवक को ढूंढने के लिए बाहर गए तो कमरा खुला था।

वहां कोई नहीं था। अब सवाल उठता है कि आखिर किसने उस रूम का दरवाजा खोला। पुलिस के शक की सुई सफाई कर्मचारी और होटल कर्मियों की तरफ घूम रही है।

सीसीटीवी कैमरे थे बंद
पूरे होटल में सिर्फ दो कैमरे लगे हैं। बताया जा रहा है कि ऊपर की मंजिल जिसमें जयपुर से आए लोग ठहरे थे उस फ्लोर का सीसीटीवी कुछ समय से खराब है। सिर्फ ऑफिस का सीसीटीवी सही था, लेकिन वह उस समय नहीं चल रहा था। इसी का फायदा उस क्लिपिंग बनाने वाले ने उठाया। उसे इसकी पूरी जानकारी भी थी।

पुलिस ने जमा कराए मोबाइल
घटना के बाद पहुंची पुलिस ने सभी सफाई कर्मियों के मोबाइल जमा कराए। मोबाइल की जांच भी की गई, लेकिन उसमें कुछ नहीं मिला। वहीं पुलिस सफाई कर्मी और रूम सर्विस वाले से पूछताछ कर रही है।

दोस्त के परिजन युवतियों को ले गए साथ

घटना के तीन घंटे बाद पुलिस को तहरीर देने के बाद एलांयस कालोनी निवासी युवक के परिजन युवक के दोस्तों को अपने घर ले गए। वहीं परिजनों और दोस्तों ने होटल में जमकर हंगामा काटा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed