फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   man killed in sahaspur dehradun.

देहरादून: सिर पर वार कर युवक को उतारा मौत के घाट

Tue, 25 Oct 2016 09:54 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, सेलाकुई (देहरादून)
ब्यूरो/ अमर उजाला, सेलाकुई (देहरादून) Updated Tue, 25 Oct 2016 09:54 PM IST
विज्ञापन
man killed in sahaspur dehradun.
murder

देहरादून के सहसपुर थाना क्षेत्र के बड़ा रामपुर गांव में किराए पर रहकर एक प्राइवेट कंपनी में काम करने वाले झांसी यूपी के युवक की अज्ञात व्यक्ति ने भारी वस्तु से सिर पर प्रहार कर मौत के घाट उतार दिया।

विज्ञापन


पुलिस ने युवक के शव का मेडिकल परीक्षण कराकर परिजनों को सौंप दिया। हत्या के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है। पुलिस परिजनों से पूछताछ कर घटना की जांच में जुटी है।  एसपी देहात श्वेता चौबे ने भी घटनास्थल पहुंचकर घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार छत्रपाल (25) पुत्र रतिराम मूल निवासी ग्राम रोरा थाना लचुरा झांसी उत्तर प्रदेश कई साल से सेलाकुई क्षेत्र में अपने बड़े भाई राजाराम के साथ बड़ा रामपुर में नीना मिश्रा फॉर्म में किराए पर कमरा लेकर रह रहा था। जबकि उसकी बहन चंदा भी अपने बच्चों के साथ बराबर में ही किराए के कमरे पर रहती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

चीखने की आवाज सुन बाहर निकली बहन तो...

man killed in sahaspur dehradun.
murder

छत्रपाल सारा इंडस्ट्री स्थित एक कंपनी में काम करता था, जबकि उसका भाई एक कंपनी में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता है। पुलिस ने बताया कि सोमवार की शाम करीब 5:30 बजे छत्रपाल ड्यूटी से घर लौटा। उसका भाई ड्यूटी पर गया था।

रात करीब 8:30 बजे खाना खाने के बाद वह अपने कमरे में सोने चला गया। रात करीब 1:30 बजे उसकी बहन चंदा को चीखने चिल्लाने की आवाज सुनाई दी।

जब वह बाहर निकली तो उसने छत्रपाल के कमरे से किसी को भागते हुए देखा। अंधेरा होने के चलते वह उसकी पहचान नहीं कर सकी।

भाई को लहूलुहान देख निकली बहन की चीख

man killed in sahaspur dehradun.
हत्या - फोटो : DEMO Pics

जब चंदा भाई के कमरे में पहुंची तो उसे लहुलुहान देख उसकी चीख निकल गई। भाई बेसुध हालत में बिस्तर पर पड़ा था। शोर सुन आसपास रह रहे किराएदार घटना स्थल की ओर दौड़ पड़े। गंभीर घायल छत्रपाल को 108 एंबुलेंस सेवा से सीएचसी सहसपुर ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हत्यारे के हाथ में कोई भारी वस्तु थी, आशंका जताई जा रही है कि उसी से उसने छत्रपाल के सिर पर प्रहार किया होगा।

सीओ चंद्रमोहन सिंह ने बताया कि हत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। हत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है। मृतक के रिश्तेदारों और परिचितों से पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed