फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   illegal arms factory in haridwar

चुनावी रंग में भंग तो नहीं डालने वाली थी ये हथियार फैक्ट्री?

Fri, 04 Apr 2014 01:55 AM IST
अमर उजाला, लक्सर
अमर उजाला, लक्सर Updated Fri, 04 Apr 2014 01:55 AM IST
विज्ञापन
illegal arms factory in haridwar

लोकसभा में चुनाव की सरगर्मियों के बीच रुड़की क्षेत्र में खानपुर पुलिस ने बुधवार रात बालचंद वाला गांव मे छापा मारकर अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री पकड़ी है। ये सवाल उठ रहा है कि कहीं इन हथियारों से चुनावों के दौरान गड़बड़ी तो फैलाने की योजना तो नहीं थी।

विज्ञापन


मौके से छह लोगों को पांच बंदूक, एक तंमचा, तथा पांच दर्जन अर्द्ध निर्मित बंदूक और तमंचे बरामद हुए। इसके अलावा मशीनें तथा भारी मात्रा में उपकरण भी मिले हैं।  अवैध हथियार फैक्ट्री गांव के निकट ही एक घर में सचालिंत की जा रही थी। पकड़े गए बदमाशों मे एक प्राइमरी स्कूल का टीचर भी शामिल है।
विज्ञापन


छापा मारकर पकड़ा
एसएसपी सदानंद दाते ने पत्रकारों को बताया कि बीती रात बालचंद वाला गांव के एक मकान में छापा मारा गया तो वहां बंदूक और तंमचे बनने पाए गए। अवैध हथियार बना रहे छह लोगों को पुलिस ने मौके से पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके से पांच देशी बंदूक, एक तमंचा तथा पचास से अधिक अर्द्धनिर्मित बंदूक व तंमचे, उनकी नाल, टेग्रर और बट आदि भारी मात्रा में सामान मिला है। हथियार बनाने के उपकरण, खराद मशीन भी पकड़ी गई।

पकड़े गए अपराधी
थानाध्यक्ष दिनेश कुमार के मुताबिक पकडे़ गए बदमाशों में बालचंदवाला निवासी सगे भाई बाबूराम व सोमपाल पुत्र सुगनचंद तथा पकंज पुत्र फग्गु, मौसम सिह पुत्र अमर पाल, मोनू कुमार पुत्र नाथीराम निवासी कर्णपुर खानपुर, तथा मंजू कुमार पुत्र सुलतान निवासी योगेंद्र नगर भोपा मुजफ्फरनगर है।

एसएसपी के मुताबिक सोमपाल सुल्तानपुर के एक प्राईमरी स्कूल मे उर्दू का शिक्षक है। यह सारा खेल बाबूराम और सोमपाल के घर मे चल रहा था। पूछताछ में पकड़े गए लोगों ने बताया कि बंदूक और तमंचों की नाल मोटर साईकिलों के शॉकर की रॉड से बनाते है।

बंदूक और तंमचे बनाने का तमाम सामान मुज्जफरनगर क्षेत्र से खरीदकर लाते थे। पकड़े गए बदमाशों के खिलाफ धारा 25 आर्म्स एक्ट सहित कई धाराओं मे मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मंजू कुमार के खिलाफ मुजफ्फरनगर के भी कई मुकदमे दर्ज हैं। एसएसपी ने पुलिस टीम को ढाई हजार रुपये का ईनाम देने की घोषणा की।


पहले भी पकड़ा गया है मंजू
लक्सर। अवैध हथियारों की फैक्ट्री संचालित करते पकडे़ गए बदमाशों में शामिल मंजू कुमार लम्बे समय से अवैध हथियार बनाने और बेचने के धंधे में लिप्त है।

वह भोपा थानाक्षेत्र से पहले भी दो बार अवैध बंदूक और तंमचों की फैक्ट्री के साथ भोपा में वर्ष 2011 मे मुज्जफरनगर में भी पकडा जा चुका है। अब काफी समय से वह खानपुर क्षेत्र में इस गोरखधंधे को सचांलित कर रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed