फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   gangster bhoora in nepal.

कुख्यात भूरा के नेपाल भागने का संदेह, अलर्ट

Mon, 22 Dec 2014 01:48 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, चंपावत
ब्यूरो / अमर उजाला, चंपावत Updated Mon, 22 Dec 2014 01:48 PM IST
विज्ञापन
gangster bhoora in nepal.

देहरादून पुलिस की अभिरक्षा से फरार हुए शातिर बदमाश अमित उर्फ भूरा के नेपाल निकलने की आशंका के मद्देनजर जिले के पुलिस, सुरक्षा एजेंसियों और एसएसबी को सतर्क कर दिया गया है।

विज्ञापन


नेपाल जाने वाले मार्गों पर पैनी नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं। देहरादून में पुलिस गिरफ्त से फरार कुख्यात अपराधी भूरा को पिछले छह दिनों से पकड़ा नहीं जा सका है।
विज्ञापन


खुफिया सूत्रों ने उसके उत्तराखंड की सीमा से नेपाल निकलने की आशंका जताई है। इसके तहत जिले के पुलिस प्रमुख एसपी डीएस कुंवर ने जिले की पुलिस और खुफिया तंत्रों को अलर्ट किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी ने अमर उजाला को बताया कि पुलिस और खुफिया विभागों को सीमा पर खास सतर्क रहने, गश्त और चेकिंग में तेजी लाने को कहा गया है।

थानाध्यक्ष पीएस दानू ने बताया कि सीमा क्षेत्रों के अलावा जिले के सभी प्रवेश मार्गों पर नियमित गश्त और चेकिंग की जा रही है। शारदा बैराज चौकी पर भी सघन चेकिंग की जा रही है।

इधर, एसएसबी के 57वीं वाहिनी ए कंपनी के प्रभारी एसआई हरसुख चौहान और डी कंपनी प्रभारी एसआई जगदीश प्रसाद ने बताया कि संदिग्ध लोगों पर पैनी नजर रखा जा रही है।

दून में रहने वाली युवती से पूछताछ की तैयारी

gangster bhoora in nepal.

पुलिस अभिरक्षा से फरार बदमाश अमित उर्फ भूरा की फरारी तीन राज्यों की पुलिस के लिए चुनौती बन गई है। लंबी कवायद के बावजूद सात दिन बाद भी पुलिस भूरा का कोई सुराग नहीं लगा सकी है।

उसकी फरारी में शामिल दो बदमाशों की गिरफ्तारी से भी कोई फायदा नहीं हुआ। अब दून में रहने वाली भूरा की पुरानी गर्ल फ्रेंड से राज खुलने की उम्मीद है। पुलिस इस युवती से पूछताछ की तैयारी में है।

भूरा की तलाश में दिल्ली, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की दस से ज्यादा संयुक्त टीमें लगी हुई हैं। दून के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) पुष्पक ज्योति दिल्ली में जमे हुए हैं।

पुलिस टीमें भूरा के 50 से ज्यादा ठिकानों पर दबिश दे चुकी है, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला है। भूरा के उन संपर्कों को भी तलाशा जा रहा है, जिनसे वह जेल में रहने के दौरान फोन पर संपर्क में था।

पुलिस सूत्रों का कहना है कि दून में भूरा की पुरानी गर्ल फ्रेंड के रहने की बात मालूम हुई है। अब इस युवती से पूछताछ की जाएगी। बागपत पुलिस की टीम जल्द दून आकर युवती से भूरा के कुछ ऐसे ठिकाने मालूम करने की कोशिश करेगी, जहां पुलिस अब तक नहीं पहुंची हो।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed