फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   gangrape with girl in sitarganj uttarakhand

गैंगरेप के बाद पीड़िता को फोन नंबर दे बोले आरोपी, ' दिक्कत हो तो बताना '

Fri, 30 Jun 2017 10:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सितारगंज
ब्यूरो/अमर उजाला, सितारगंज Updated Fri, 30 Jun 2017 10:07 AM IST
विज्ञापन
gangrape with girl in sitarganj uttarakhand

दोस्त से मिलने गई किशोरी को बाइक सवार पांच युवक जबरन उठा ले गए और सामूहिक दुराचार के बाद उसके गांव के पास छोड़कर भाग गए। पीड़ित की मां की ओर से थाने में दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


फिलहाल एक आरोपी अभी फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली किशोरी बीती 26 जून को नानकमत्ता में अपने युवा मित्र के साथ एक सहेली से मिलने गई थी।
विज्ञापन


चारों यहां से कहीं और घूमने चले गए। ये लोग वहां पहुंचकर आपस में बातचीत कर ही रहे थे तभी रात करीब साढ़े दस बजे तीन बाइकों में सवार पांच युवक वहां पहुंचे और उनसे मारपीट करने लगे और मोबाइल फोन और रुपये पैसे छीन लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


मारपीट से घबराकर किशोरी के तीनों साथी वहां से भाग गए। इधर पांचों बाइक सवार युवक किशोरी को अकेला पाकर जबरन अपने साथ उठा ले गए और एक सुनसान जगह ले जाकर उससे सामूहिक बलात्कार किया।
 

बुरी हालत में गांव के बाहर छोड़कर फरार

gangrape with girl in sitarganj uttarakhand

पांचों युवकों में से एक ने खुद को पुलिस और एक ने पत्रकार बताते हुए कहा कि अगर किसी को कुछ बताया तो उसे बदनाम कर देंगे। आरोपियों में से एक युवक ने किशोरी को मोबाइल नंबर दिया कि कोई दिक्कत हो तो फोन करना।

इसके बाद रात को करीब दो बजे आरोपी किशोरी को उसके गांव के बाहर छोड़ गए। डरी-सहमी किशोरी किसी तरह अपने घर पहुंची और अगले दिन उसने सहेली को आपबीती बताई।

सहेली ने किशोरी की मां को घटना की जानकारी दी। पीड़िता की मां की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 363, 366, 376डी और 323 के साथ 3/4 पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया।

​पुलिस ने एक दिन बाद ही आरोपियों में से चार को दबोच लिया, जबकि तीसरे की तलाश जारी है। एसएसपी डॉ. सदानंद दाते ने कोतवाली पहुंचकर घटना की जानकारी ली और विवेचक को पीड़ित किशोरी का मेडिकल कराने के बाद उसे कोर्ट में पेश करने के निर्देश दिए। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed