फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   gang rape in dehradun.

अगवा कर 'अपनों' ने किया रेप फिर सड़क पर फेंका

Wed, 06 May 2015 04:20 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 06 May 2015 04:20 PM IST
विज्ञापन
gang rape in dehradun.

राजधानी देहरादून में एक शर्मनाक घटना सामने आई। यहां एक युवती को सामूहिक दुष्कर्म के बाद आरोपी डालनवाला क्षेत्र में फेंककर फरार हो गए। मामले में देर रात डालनवाला कोतवाली में तहरीर दी गई। तीन आरोपी युवती के परिचित बताए गए हैं।

विज्ञापन


गाजियाबाद की पीड़िता को कार में उसके परिचित अगवा कर ले आए थे। रास्ते में नशीला पदार्थ खिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया गया। उसके बाद उसे डालनवाला क्षेत्र में बेहोशी की हालत में फेंक दिया। युवती को परिजनों ने कोरोनेशन अस्पताल में भर्ती कराया था।
विज्ञापन


होश आया तो पीड़िता ने घटनाक्रम की जानकारी दी। मंगलवार शाम परिजनों के साथ पीड़िता ने कोतवाली आकर घटना की जानकारी दी। डालनवाला इंस्पेक्टर अनिल जोशी का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर विवेचना के लिए गाजियाबाद स्थानांतरित किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षिका ने लगाया छेड़छाड़ का आरोप

gang rape in dehradun.

उधर, कोटद्वार कोतवाली क्षेत्र निवासी एक शिक्षिका ने विभाग के एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी पर घर में घुस कर छेड़छाड़ का आरोप लगाया। महिला ने सिमलचौड़ निवासी एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के खिलाफ कोतवाली में नामजद तहरीर दी।

तहरी में महिला ने कहा है कि चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी पिछले काफी समय से उसे अनावश्यक परेशान कर रहा है। सोमवार रात को भी वह शराब के नशे में उसके घर में घुसा और उससे छेड़खानी की। पुलिस ने आरोपी कर्मचारी को पूछताछ के लिए कोतवाली बुला लिया है।

आरोपी कर्मचारी ने घटना से इनकार किया है। कर्मचारी ने उस पर झूठा आरोप लगाने की बात कहीं। देर शाम तक दोनों पक्षों में समझौते की बात चल रही थी। लेकिन शिक्षिका मुकदमा दर्ज कर आरोपी को सख्त से सख्त सजा दिलाने की मांग पुलिस से कर रही थी।

कोतवाल प्रमोद शाह ने बताया कि शिक्षिका की ओर से तहरीर आई है। मामले की छानबीन की जा रही है। दोनों पक्षों में बात चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed