फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   आंचल पांधी के परिजनों ने मांगा न्याय

आंचल पांधी के परिजनों ने मांगा न्याय

Mon, 12 Mar 2018 01:04 AM IST
Updated Mon, 12 Mar 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
आंचल पांधी के परिजनों ने मांगा न्याय
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

आंचल पांधी हत्याकांड का एक साल पूरा होने पर परिजनों ने रविवार को मोमबत्तियां जलाकर श्रद्धांजलि दी। परिजनों ने न्याय की गुहार लगाई। परिजनों ने कहा कि सीबीसीआईडी जांच में भी खुलासा नहीं हो सका है।
करीब साल भर पूर्व आंचल पांधी (30) की हत्या हो गई। काफी दबाव के बाद राजपुर थाने में मुकदमा दर्ज हुआ। पुलिस जांच में हत्यारों का पता नहीं लगने पर जांच एसआईटी को सौंपी गई। एसआईटी भी इसमें कुछ नहीं कर पाई। परिजनों के दबाव पर हत्याकांड की जांच सीबीसीआईडी को हस्तांतरित हुई। परिजनों ने आरोप लगाया कि सीबीसीआईडी की जांच भी धीमी गति से चल रही है।
विज्ञापन

परिजनों ने आरोप लगाया कि आरोपी जांच में सहयोग नहीं कर रहे हैं। जांच एजेंसी अपने अधिकारों और कानून के तहत आरोपी को पूछताछ नहीं कर पा रहे हैं। जिससे वो न्याय के लिए भटक रहे हैं। परिजनों ने हत्याकांड की सीबीआई जांच की मांग की। परिजनों ने गांधी पार्क के बाहर आंचल के लिए न्याय मांगते हुए मोमबत्तियां जलाकर श्रद्धांजलि दी। श्रद्धांजलि देने वालों में आंचल के पिता अनिल कोहली, मां अंजुम कोहली, भाई अग्रिम कोहली, सुमित रतूड़ी, अंकित भाष्कर, लक्ष्य खंडूरी, ध्रुव खंडूरी, स्नेही सिंह और गौरी शर्मा समेत कई लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed