फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   भूकंप की अफवाह फैलाने वाले पर होगा मुकदमा

भूकंप की अफवाह फैलाने वाले पर होगा मुकदमा

Fri, 31 Aug 2018 02:00 AM IST
Updated Fri, 31 Aug 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
भूकंप की अफवाह फैलाने वाले पर होगा मुकदमा
भूकंप की अफवाह फैलाने वाले पर होगा मुकदमा
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। सोशल मीडिया पर भूकंप की अफवाह फैलाने वाले के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। वायरल होने वाले मैसेज में भूकंप के तेज झटके आने की भविष्यवाणी की जा रही है। डीआईजी गढ़वाल अजय रौतेला ने इस मामले में आईटी सेल को जांच के निर्देश दिए हैं। आरोपी का पता लगाकर उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
बता दें कि पिछले तीन-चार दिनों से सोशल मीडिया पर भूकंप से संबंधित मैसेज वायरल हो रहा है। मैसेज में बताया जा रहा है कि चमोली में कुछ दिनों के भीतर भूकंप के पांच झटके आने वाले हैं। ये झटके आठ रिक्टर स्केल के होंगे। लिहाजा मैसेज में सभी को सावधान रहने को भी कहा जा रहा है। डीआईजी अजय रौतेला ने बताया कि उन्होंने इस मैसेज का संज्ञान लेते हुए मौसम विभाग से बात की थी। मौसम विभाग की ओर से जानकारी मिली है कि इस तरह की कोई भविष्यवाणी जारी नहीं की गई है।
विज्ञापन

डीआईजी के अनुसार उन्होंने आईटी सेल को इस संबंध में जांच के निर्देश दिए हैं। पता लगाया जा रहा है कि इस मैसेज की शुरुआत कहां से हुई है। आरोपी का पता लगाकर उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि पिछले दिनों पुलिस महानिदेशक ने भी सोशल मीडिया पर निगरानी रखने के आदेश दिए थे। इस मैसेज से भी लोग बेवजह आतंकित हो रहे हैं। इधर-उधर फोन कर लोग एक दूसरे की कुशलक्षेम और सुरक्षित स्थानों पर जाने के लिए कहने लगे हैं। उन्होंने अपील की है कि लोग इस भ्रामक मैसेज से आतंकित न हों, इस तरह की कोई भविष्यवाणी नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed