{"_id":"5cb4e236bdec2214666d9495","slug":"51555358262-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"देहरादून: शंखधर के हरिद्वार के आवास पर भी नोटिस चस्पा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
देहरादून: शंखधर के हरिद्वार के आवास पर भी नोटिस चस्पा
Tue, 16 Apr 2019 08:33 AM IST
देहरादून ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 16 Apr 2019 08:33 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छात्रवृत्ति घोटाले के मामले में एसआईटी ने सोमवार को पूर्व जिला समाज कल्याण अधिकारी अनुराग शंखधर के हरिद्वार स्थित आवास पर भी नोटिस चस्पा कर दिया है। इससे पहले देहरादून के आवास पर नोटिस चस्पा हुआ था। शंखधर घोटाले से जुड़े सवालों का जवाब देने एसआईटी के सामने नहीं आ रहे हैं, जबकि तीनों सहायक समाज अधिकारी अपने बयान दर्ज करा चुके हैं। सूत्रों के मुताबिक शंखधर 20 अप्रैल तक अवकाश पर बताए गए हैं।
विज्ञापन
छात्रवृत्ति घोटाले में हरिद्वार के पूर्व जिला समाज कल्याण अधिकारी अनुराग शंखधर की मुश्किलें बढ़ती जा रही है। कई शिक्षण संस्थानों के संचालकाें पर कार्रवाई के बाद एसआईटी ने तत्कालीन जिला समाज कल्याण अधिकारी अनुराग शंखधर और तीन सहायक समाज कल्याण अधिकारियाें को बयान दर्ज कराने के लिए बुलाया था। शंखधर को छोड़कर अन्य अधिकारी बयान दर्ज करा चुके हैं। शंखधर एसआईटी के सामने आने के बजाय अपनी गिरफ्तारी पर स्टे लेने हाईकोर्ट पहुंच गए। हालांकि शंखधर की याचिका विचाराधीन है, उस पर अभी कोई फैसला नहीं हो सका है। एसआईटी ने दो दिन पहले अनुराग शंखधर के देहरादून में अजबपुर खुर्द आवास पर नोटिस चस्पा किया था।
विज्ञापन
एसआईटी ने सोमवार को हरिद्वार स्थित विष्णु गार्डन स्थित आवास पर एक और नोटिस चस्पा किया है, जिसमें शंखधर को बयान दर्ज कराने को एसआईटी आफिस बुलाया गया है। एसआईटी सूत्रों के मुताबिक पूर्व जिला समाज कल्याण अधिकारी के बयान दर्ज न होने के कारण जांच आगे नहीं बढ़ पा रही है।
विज्ञापन