{"_id":"5bcb8cbebdec22694623cce4","slug":"51540066494-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया इलेट्रीशियन, गंभीर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया इलेट्रीशियन, गंभीर
Updated Sun, 21 Oct 2018 01:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
सुद्धोवाला क्षेत्र में एक व्यावसायिक भवन की छत पर इलेक्ट्रिक झालर लगाने के दौरान हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से एक युवक गंभीर रूप से झुलस गया। युवक को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन हालत गंभीर होने के चलते उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। चिकित्सकों के अनुसार युवक 60 फीसदी से अधिक झुलस गया है और हालत काफी गंभीर है।
संजीव कुमार निवासी पुरकाजी मुजफ्फरनगर यहां शिमला बाईपास स्थित एक मकान में किराए पर रहता है। वह पेशे से इलेक्ट्रीशियन है। शनिवार को संजीव सुद्धोवाला स्थित एक टावर की छत पर झालरें लगा रहा था। इसी दौरान वह पास से गुजर रही हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया। इससे संजीव बुरी तरह झुलस गया। आसपास के लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने संजीव को पास के निजी अस्पताल में पहुंचाया, लेकिन हालत बिगड़ती देख चिकित्सकों उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। वर्तमान में संजीव का हरिद्वार रोड स्थित एक बड़े अस्पताल में इलाज चल रहा है। एसओ प्रेमनगर दिलबर सिंह नेगी ने बताया कि चिकित्सकों के अनुसार संजीव 60 फीसदी से अधिक झुलस गया है और उसकी हालत काफी गंभीर है।
वहीं दूसरी ओर कोरोनेशन अस्पताल में भर्ती नेहरू कॉलोनी के मासूम प्रिंस की हालत अभी नाजुक बनी हुई है। प्रिंस शुक्रवार को छत पर पटाखे छुड़ाते वक्त पास से गुजर रही हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया था।