फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   रेलवे ट्रैक पर मिला किशोर का शव

रेलवे ट्रैक पर मिला किशोर का शव

Mon, 02 Apr 2018 01:08 AM IST
Updated Mon, 02 Apr 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
रेलवे ट्रैक पर मिला किशोर का शव
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

दो दिन पूर्व गायब हुए किशोर का शव रविवार को रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला। शव का पेट से नीचे का हिस्सा जानवरों का खाया हुआ लग रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
रविवार को मद्रासी कॉलोनी निवासी नीतू ने लक्खीबाग चौकी में अपने 13 वर्षीय किशोर शिवम के गुमशुदा होने की तहरीर दी। नीतू ने बताया कि वह शनिवार को दोपहर में खेलने निकला था, लेकिन घर नहीं लौटा। लक्खीबाग चौकी पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर उसकी तलाश शुरू की। सोमवार को सिटी कंट्रोल रूम को मद्रासी कॉलोनी के पास रेलवे ट्रैक पर एक किशोर का शव पड़ा होने की सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसकी शिनाख्त शुभम के रूप में की। पुलिस के अनुसार उसके पेट का निचला हिस्सा किसी जानवर का खाया हुआ लग रहा है।
विज्ञापन

पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य इकट्ठा किए। पुलिस ने बताया कि पूछताछ में शुभम के शंटिंग के लिए आने वाली ट्रेनों में स्टंटबाजी करने की बात सामने आई है। वह धीमी गति की रेलगाड़ियों में चढ़ने और उतरने का स्टंट करता था। आशंका जताई जा रही है कि ट्रेन की चपेट में आने से वह घायल हो गया और अधिक रक्तश्राव से उसकी मौत हुई। पुलिस के अनुसार पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में एंटीमॉटम इंजरी के कारण मौत की बात सामने आई है। पुलिस सभी तथ्यों के आधार पर जांच आगे बढ़ा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed