फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   राजपुर में मोबाइल स्टोर और शराब ठेके में चोरी

राजपुर में मोबाइल स्टोर और शराब ठेके में चोरी

Sat, 21 Jul 2018 02:04 AM IST
Updated Sat, 21 Jul 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
राजपुर में मोबाइल स्टोर और शराब ठेके में चोरी
ब्यूरो / अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून ।
विज्ञापन

राजपुर क्षेत्र के बाजार में चोरों ने एक मोबाइल स्टोर और एक शराब के ठेके से चोरी कर ली। चोरों ने मोबाइल स्टोर का शटर तो शराब ठेके का ताला तोड़कर घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मोबाइल स्टोर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश की जा रही है।

घटना राजपुर के ओल्ड मसूरी रोड स्थित बाजार की है। जानकारी के मुताबिक यहां मोहित अग्रवाल का मोबाइल स्टोर है। शुक्रवार सुबह करीब सवा नौ बजे मोहित जब स्टोर पर पहुंचे तो शटर एक तरफ से टूटा देखा। उन्होंने शटर उठाया तो अंदर मोबाइल के बॉक्स बिखरे पड़े थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू ही की थी कि स्टोर के बराबर में शराब ठेके के कर्मचारी भी ठेका खोलने पहुंचे। उन्होंने भी देखा कि ठेका के शटर का ताला टूटा हुआ है। एसओ राजपुर अरविंद चौधरी ने बताया कि मोहित अग्रवाल की दुकान से 23 स्मार्टफोन चोरी हुए हैं। जबकि, ठेके से 15 हजार रुपये नगद और कुछ महंगी शराब की बोतलें चोरी की गई हैं। सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि पहले चोरों ने मोबाइल स्टोर का ताला तोड़ने की कोशिश की, लेकिन कामयाब नहीं हुए तो उन्होंने एक साइड से शटर ही तोड़ दिया। फुटेज में दिख रहा है कि चोर वहां लगभग आधे घंटे तक रुके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed