फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   सेवानिवृत जज के खाते से उड़ाए 70 हजार रुपये

सेवानिवृत जज के खाते से उड़ाए 70 हजार रुपये

Wed, 06 Feb 2019 01:39 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 06 Feb 2019 01:39 AM IST
विज्ञापन
सेवानिवृत जज के खाते से उड़ाए 70 हजार रुपये
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

एटीएम कार्ड क्लोनिंग कर जालसाजों ने एक सेवानिवृत्त जज के खाते से 70 हजार रुपये पार कर दिए हैं। खाते से रकम गायब होने के बाद पीड़ित ने खाता फ्रीज कर पुलिस में शिकायत की है। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया है।

पुलिस के अनुसार मधुर विहार निवासी केडी भट्ट सेवानिवृत्त जज हैं। उन्होंने कुछ दिन पहले क्षेत्र के किसी एटीएम से पैसे निकाले थे। इसके बाद से उन्होंने कोई लेनदेन खाते में नहीं किया। दो दिन पूर्व उनके मोबाइल पर खाते से 70 हजार रुपये निकालने संदेश आया। इसके बाद उन्होंने अपने बैंक प्रबंधक से बात की तो जानकारी मिली कि पैसे झारखंड स्थित किसी एटीएम से निकाले गए हैं। इस पर उन्होंने अपना खाता फ्रीज करा दिया और सोमवार शाम को नेहरू कॉलोनी थाने में शिकायत की। थानाध्यक्ष दिलबर सिंह नेगी ने बताया कि भट्ट की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। बैंक से जानकारी जुटाई जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed