फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   जालसाजी कर दूसरे के दस्तावेजों पर लिया ऋण

जालसाजी कर दूसरे के दस्तावेजों पर लिया ऋण

Fri, 05 Jul 2019 01:28 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jul 2019 01:28 AM IST
विज्ञापन
जालसाजी कर दूसरे के दस्तावेजों पर लिया ऋण
जालसाजी कर दूसरे के दस्तावेज पर लिया ऋण
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। दूसरे के दस्तावेजों पर ऋण लेने के मामले में अदालत के आदेश पर शहर कोतवाली में नितिन कुलेठा और पांच अन्य प्रतिष्ठानों के एजेंटों के खिलाफ जालसाजी का मुकदमा दर्ज कराया गया है।

लक्खीबाग निवासी नसीम अहमद ने शहर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उन्होंने इंद्रेश नगर निवासी नितिन कुलेठा के पास कई साल पहले कमेटी डाली थी। उस समय नितिन को आधार कार्ड, बैंक पासबुक की कापी, कई ब्लैंक चेक आदि दस्तावेज उपलब्ध कराए थे। करीब डेढ़ साल पहले उन्हें पता चला कि नितिन कुलेठा ने उसके दस्तावेज का प्रयोग कर ऋण प्राप्त किया। विरोध करने पर आरोपी ने पूरा ऋण चुकता करने का आश्वासन दिया। कुछ दिन पहले कुछ प्रतिष्ठानों से रिकवरी के नोटिस और ऋण के भुगतान को कॉल आई तो पता चला कि आरोपी ने छल कर उनके दस्तावेजों पर और ऋण लिया है। नाराजगी जताने पर आरोपी नितिन ने शादी के लिए लोन लेने की बात कही। बाद में आरोपी ऋण का भुगतान करने से मना कर दिया। आरोप लगाया कि नितिन के साथ शहर के पांच प्रतिष्ठानों के एजेंटों ने साठगांठ करते हुए दस्तावेजों का वेरिफिकेशन भी किया। शहर कोतवाली पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed