फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   ईद-उल-फितर की नमाज के दौरान डायवर्ट रहेगा यातायात

ईद-उल-फितर की नमाज के दौरान डायवर्ट रहेगा यातायात

Tue, 04 Jun 2019 09:14 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jun 2019 09:14 AM IST
विज्ञापन
ईद-उल-फितर की नमाज के दौरान डायवर्ट रहेगा यातायात
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।

विज्ञापन


ईद की नमाज के दौरान शहर के कई मार्गों का यातायात डायवर्ट रहेगा। पुलिस ने सोमवार को ईद के दिन का यातायात प्लान जारी कर दिया। एसएसपी ने लोगों से नमाज के दौरान वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करने का अनुरोध किया है।

यहां रहेंगे बैरियर
घंटाघर, बिंदाल चौक, किशन नगर चौक, बल्लूपुर, कौलागढ़ चौक, टर्नर रोड़, सुभाष नगर तिराहा, चंद्रबनी
मोथरोवाला, धर्मपुर चौक।

बिंदाल ईदगाह
-घंटाघर से चकराता रोड़ की तरफ कोई भी वाहन नहीं जा सकेगा।
-दर्शनलाल चौक से घंटाघर होते हुए कैंट और बल्लूपुर जाने वाले वाहनों को राजपुर रोड़ की तरफ डायवर्ट किया जाएगा।
-किशननगर चौक से शहर की तरफ आने वाले यातायात को कैंट और कौलागढ़ होते हुए दिलाराम, बल्लूपुर, चौक की तरफ भेजा जाएगा।
-बल्लूपुर चौक पर बैरियर लगाकर शहर की तरफ जाने वाले यातायात को कैंट और बल्लीवाला चौक की तरफ डायवर्ट होगा।

क्लेमेंटाउन ईदगाह
-सहारनपुर से आने वाले यातायात को चंद्रबनी मोड़ से वाइल्ड लाइफ इंस्टीट्यूट से डायवर्ट किया जाएगा। यातायात जीएमएस रोड़ और शिमला बाई पास से आईएसबीटी की तरफ संचालित किया जाएगा ।
विज्ञापन

-आईएसबीटी से सहारनपुर और दिल्ली जाने वाले यातायात को टर्नर रोड से थाना क्लेमेंटटाउन थाने के रास्ते सुभाषनगर होते हुए भेजा जाएगा।
-भारी वाहन सैल टैक्स आरटीओ चैक पोस्ट पर सड़क के किनारे रोक दिया जाएगा। रिस्पना की तरफ से आने वाले भारी वाहनों को पुरानी बाईपास चौकी के पास रोका जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed