फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   गुलदार की खाल की तस्करी में तीन साल की कैद

गुलदार की खाल की तस्करी में तीन साल की कैद

Tue, 21 May 2019 09:31 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 21 May 2019 09:31 PM IST
विज्ञापन
गुलदार की खाल की तस्करी में तीन साल की कैद
रुद्रप्रयाग। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सचिन कुमार पाठक की अदालत ने गुलदार की खाल के साथ पकड़े गए अभियुक्त को तीन वर्ष के कारावास और 10 हजार रुपये के अर्थदंड की सजा सुनाई है।
विज्ञापन

मंगलवार को अदालत में दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने आरोपी मनवीर सिंह को दोषी करार देते हुए सजा सुनाई। अर्थदंड जमा नहीं करने पर छह माह की अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी। मामले की पैरवी कर रहे अधिवक्ता सुदर्शन चौधरी ने बताया कि 4 जुलाई 2015 को पुलिस ने सूचना पर रुद्रप्रयाग-केदारनाथ तिराहे पर मनवीर सिंह, निवासी सुणाई, थाना कर्णप्रयाग, जिला चमोली को गुलदार की खाल के साथ गिरफ्तार किया था। आरोपी के खिलाफ वन्य जीव अधिनियम के तहत कोतवाली रुद्रप्रयाग में केस दर्ज किया गया था। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed