फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   शांतिपूर्ण तरीके से मनाएं शिवरात्रि और होली

शांतिपूर्ण तरीके से मनाएं शिवरात्रि और होली

Fri, 01 Mar 2019 01:34 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 01 Mar 2019 01:34 AM IST
विज्ञापन
शांतिपूर्ण तरीके से मनाएं शिवरात्रि और होली
ब्यूरो/अमर उजाला/विकासनगर।
विज्ञापन

पुलिस प्रशासन ने शिवरात्रि और होली का त्योहार शांतिपूर्ण ढंग से मनाने के लिए बृहस्पतिवार को लोगों से सीधा संवाद किया। होली के हुड़दंग और लोकसभा चुनाव की तैयारियों को देखते हुए पुलिस ने शहर में अतिरिक्त फोर्स तैनात करने की रणनीति बनाई है।

कोतवाली विकासनगर में जनता के साथ आयोजित बैठक में शहर कोतवाल महेश जोशी ने कहा कि पर्व खुशियां लेकर आते हैं। लिहाजा इन्हें शांतिपूर्ण ढंग से मनाया जाना चाहिए। सहसपुर थाने में आयोजित बैठक में थानाध्यक्ष विजय सिंह रावत ने कहा कि सभी समुदाय के लोगों को एक दूसरे की धार्मिक मान्यताओं और अस्था का सम्मान करना चाहिए। उन्होंने बैठक में मौजूद लोगों से शिवरात्रि पर्व आपसी मेलजोल से मनाने की सलाह दी। उन्होंने बताया कि देश में बन रहे हालातों के मद्देनजर अफवाहों पर ध्यान न दें और सोशल मीडिया के जरिए किसी भी तरह की अफवाह न फैलाएं। अफवाह फैलाने वालों की सूचना पुलिस को दें। इस दौरान दारोगा कविंद्र राणा, दिनेश कुमार, क्षेत्र पंचायत सदस्य सुखदेव सिंह फर्सवाण, अनिल नौटियाल, मनोज पंवार, दिलशाद, अनिल शर्मा, सुंदर थापा, नूर अहमद, मनु राणा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed