फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   संदिग्ध हालात में नवविवाहिता ने लगाई फांसी

संदिग्ध हालात में नवविवाहिता ने लगाई फांसी

Mon, 16 Jul 2018 02:24 AM IST
Updated Mon, 16 Jul 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश। आईडीपीएल स्थित लेबर कॉलोनी में मायके आई एक नवविवाहिता ने संदिग्ध हालातों में पंखे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस को महिला के कमरे से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है, जिसमें उसने बीमारी से तंग आकर आत्महत्या करने की बात कही है। बहरहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

कोतवाली पुलिस के मुताबिक रविवार सुबह लेबर कॉलोनी में मीरा (20) पत्नी हरकेश ने चुन्नी के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने कमरे के भीतर बेटी को पंखे से लटका देखा, तो उनके होश उड़ गए। उन्होंने तत्काल स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस को घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर कमरे की तलाशी ली।
विज्ञापन

इस दौरान पुलिसकर्मियों को कमरे से मृतका का सुसाइड नोट बरामद हुआ, जिसमें मीरा ने बीमारी से परेशान होकर आत्महत्या करने व परिजनों की इसमें कोई गलती नहीं होने की बात लिखी थी। आईडीपीएल चौकी प्रभारी दीपक तिवारी ने बताया कि बीते माह 21 जून को मीरा का विवाह ग्राम रघौली, जिला मऊ, उत्तर प्रदेश निवासी हरकेश से हुआ था। बताया कि पिछले तीन माह से उसका उपचार चल रहा था और वह इसके लिए मायके में ही रह रही थी। चौकी प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। मृत्यु की सही वजह पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed