{"_id":"5b47bd3d4f1c1bbd248b60ad","slug":"153142815417-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फ्लैट और कैश न देने पर महिला को घर से निकाला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फ्लैट और कैश न देने पर महिला को घर से निकाला
Updated Fri, 13 Jul 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश।
दहेज में फ्लैट और चार लाख रुपये की डिमांड पूरी नहीं होने पर पति ने परिवार के साथ मिलकर पत्नी को घर से बाहर निकाल दिया। लाख कोशिशों के बावजूद ससुराल पक्ष के लोग मांग पर अड़े रहे, जिसके चलते पीड़ित सरोज पत्नी रामानंद ने कोतवाली में तहरीर देकर पति समेत छह लोगों पर नामजद मुकदमा दर्ज कराया है। कोतवाली पुलिस के मुताबिक सुभाषनगर, बनखंडी, ऋषिकेश निवासी सरोज का विवाह मुरादाबाद के रामगंगापुर निवासी रामानंद के साथ हुआ था।
आरोप है कि रामानंद और उसके परिवार के लोग शादी के बाद से ही दहेज के लिए दबाव बनाने में लगे हुए थे। इस दौरान कई बार महिला के साथ गाली-गलौच और मारपीट तक की गई। एक फ्लैट और चार लाख रुपये की डिमांड पूरी करने में असमर्थता जताने पर पति ने परिवार के साथ मिलकर बीती 29 जनवरी को उसे घर से बाहर निकाल दिया।
महिला के परिजनों ने ससुराल पक्ष के लोगों को लगातार समझाने का प्रयास किया, मगर पांच माह बाद भी मामला न सुलझने पर वह कोतवाली पहुंचे। उन्होंने रामानंद उसके पिता धारा सिंह, माता रूपमति, सुनील, संजीव और मंजू के खिलाफ नामजद तहरीर दी, जिसके आधार पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, मारपीट, गाली-गलौच और अन्य धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। कोतवाल प्रवीण सिंह कोश्यारी ने बताया कि मामले की तहकीकात की जा रही है। नामजद आरोपियों की धरपकड़ को प्रयास तेज कर दिए गए हैं।