फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   कृपाण से हमला कर व्यवसायी को जख्मी किया

कृपाण से हमला कर व्यवसायी को जख्मी किया

Thu, 31 May 2018 02:20 AM IST
Updated Thu, 31 May 2018 02:20 AM IST
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला
विज्ञापन

ऋषिकेश। दुपहिया वाहनों को किराए पर देने वाले व्यवसायी पर शहर के एक चिकित्सक के बेटे ने कृपाण से हमला कर दिया, जिसमें व्यवसायी जख्मी हो गया। परिजन लहूलुहान हालत एसपीएस राजकीय अस्पताल लेकर पहुंचे। चिकित्सकों ने बताया कि फिलहाल व्यवसायी की हालत खतरे से बाहर है। परिजनों ने इस बाबत पुलिस से शिकायत कर मामले में कार्रवाई की मांग की है।
कोतवाली पुलिस के मुताबिक दून मार्ग निवासी एक डॉक्टर का बेटा लक्ष्मण झूला रोड पर दुपहिया वाहन किराए पर देने वाले व्यवसायी रघुवीर सिंह (47) निवासी गंगानगर, ऋषिकेश से मंगलवार को स्कूटी किराए पर ले गया था। बुधवार सुबह युवक स्कूटी व्यवसायी की दुकान पर वापस लाया। स्कूटी के क्षतिग्रस्त होने के चलते व्यवसायी रघुवीर सिंह दून मार्ग पर युवक के पिता के क्लीनिक में पहुंचा। उसके पिता को घटना की जानकारी दी। आरोप है कि इसी बीच डॉक्टर का बेटा वहां कृपाण लेकर आ धमका। उसने रघुवीर सिंह पर हमला करते हुए कई वार किए, जिसमें रघुवीर सिंह के कान और हाथ पर जख्म हो गए।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंचे परिजनों ने घायल रघुवीर सिंह को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। उनके भाई रणजीत सिंह ने आरोप लगाया कि जानलेवा हमले के साथ ही उनके भाई के गले से सोने की चेन भी झपटी गई है। बताया कि मामले में पुलिस से शिकायत की गई है। वरिष्ठ उप निरीक्षक अमरजीत सिंह ने बताया कि शिकायत मिली है मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed