फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   ऑर्डर किया कैमरा, पैकेट से निकला पत्थर

ऑर्डर किया कैमरा, पैकेट से निकला पत्थर

Fri, 25 May 2018 02:04 AM IST
Updated Fri, 25 May 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश।
विज्ञापन

मुनिकीरेती निवासी एक छात्र से ऑनलाइन कैमरा मंगवाने के नाम पर धोखाधड़ी हो गई। छात्र ने ऑनलाइन कंपनी से 40 हजार रुपये कीमत का कैमरा ऑर्डर किया था, जिसका भुगतान उसने ऑनलाइन पेमेंट के माध्यम से कंपनी को कर दिया, लेकिन कंपनी का डिलीवरी पैकेट घर पहुंचने पर जब छात्र ने उसे खोलकर देखा, तो होश उड़ गए। पैकेट में कैमरे की जगह पत्थर निकला। पीड़ित ने पुलिस को लिखित तहरीर देकर मामले में कार्रवाई की मांग की है।
मुनिकीरेती पुलिस के मुताबिक कैलासगेट निवासी बीए के छात्र शुभम झा पुत्र लालन झा ने तहरीर में बताया कि उसने बीती 17 मई को एक कंपनी के माध्यम से 40 हजार रुपये का कैमरा ऑनलाइन बुक करवाया था। कैमरे के लिए उन्होंने 37 हजार 450 रुपये की रकम ऑनलाइन कंपनी को भुगतान कर दी। बताया कि 20 मई को उनके घर कंपनी का कर्मचारी डिलीवरी पैकेट लेकर पहुंचा।
विज्ञापन

आरोप है कि रिसीविंग के बाद जब पैकेट खोला, तो उसमें कैमरे की जगह एक पत्थर निकला। बताया कि कंपनी को इसकी ऑनलाइन शिकायत की गई, लेकिन तीन दिन बाद भी कंपनी की ओर से कोई रिप्लाई नहीं आया। पीड़ित ने थाना मुनिकीरेती पहुंचकर पुलिस को घटना की जानकारी दी। साथ ही कंपनी पर धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। वरिष्ठ उपनिरीक्षक संजीत कुमार ने बताया कि शिकायत मिली है। मामले को आईटी सेल भेजा गया है। बताया कि तहकीकात के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed