फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   वन विभाग ने शुरू की जांच-पड़ताल

वन विभाग ने शुरू की जांच-पड़ताल

Sun, 22 Apr 2018 02:44 AM IST
Updated Sun, 22 Apr 2018 02:44 AM IST
विज्ञापन
वन विभाग ने शुरू  की जांच-पड़ताल
ब्यूरो/अमर उजाला/त्यूनी।
विज्ञापन

चकराता वन प्रभाग की देवघार रेंज से बरामद देवदार के 16 नग मामले में विभाग ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है। शनिवार को एसडीओ एसके काला ने मामले में वन बीट अधिकारी से पूछताछ की, लेकिन कोई भी संतोष जनक जवाब नहीं दे सका। इस पर उन्होंने बावर रेंज के डिप्टी रेंजर हरीश चौहान के नेतृत्व मे टीम गठित कर पेड़ों के कटान वाली जगह के चिन्हीकरण के लिए टीम रवाना कर दी है। विभाग को वन क्षेत्र अंतर्गत बड़े पैमाने पर पेड़ों के कटान का अंदेशा है।

बीते बुधवार को वन विभाग की टीम ने चांदनीपुल के पास चेकिंग के दौरान देवदार के नग से लदे एक वाहन को रोका था। मामले में चालक ने लकड़ी को माफी का बताया था, लेकिन इस संबंध में वह कोई कागजात प्रस्तुत नहीं कर सका था। जिस पर विभाग ने लकड़ी को कब्जे में लेकर सीज कर दिया था। मामले में डीएफओ ने एसडीओ को मामले की जांच के निर्देश दिए थे। जिस पर एसडीओ ने शनिवार को वन बीट अधिकारी से बातचीत की। एसडीओ ने बताया कि मामले में टीम गठित कर पेड़ों के कटान वाली जगह की तलाश शुरू कर दी गई है। फरार चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed