फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   अवैध गोदाम से पकड़ी शराब की 2000 पेटियां

अवैध गोदाम से पकड़ी शराब की 2000 पेटियां

Wed, 04 Apr 2018 02:04 AM IST
Updated Wed, 04 Apr 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
ब्यूरो/ऋषिकेश। रायवाला में कई महीनों तक अंग्रेजी शराब का मेन बाजार में एक अवैध गोदाम चलता रहा, लेकिन विभागीय अधिकारियों को इसकी भनक तक नहीं लगी। मंगलवार को विभाग ने अवैध गोदाम पर छापा मारकर अंग्रेजी शराब की 2000 पेटियां जब्त कर ली। इसके साथ ही मामले में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कर लिया गया है। स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) देहरादून की टीम ने बीते सोमवार को रायवाला में शराब के अवैध गोदाम की शिकायत पर अंग्रेजी शराब की दुकान के गोदाम पर छापा मारा था, जिसमें आबकारी विभाग ने गोदाम में रखी शराब को सही बताया था। मामले की तहकीकात शुरू हुई तो विभाग के आला अफसरों ने मामले की गहराई से पड़ताल की।
विज्ञापन

मंगलवार को विभाग के डिप्टी कमिश्नर रमेश सिंह चौहान और निरीक्षक भरत प्रसाद दोबारा रायवाला में अंग्रेजी शराब की दुकान में पहुंचे। उन्होंने दुकान और गोदाम में रखे शराब के स्टॉक को बारीकी से जांचा। गोदाम के निरीक्षण में उसके बगल में ही अधिकारियों को एक और गोदाम मिला, जिससे अंग्रेजी शराब की 2000 पेटियां बरामद कर उन्हें जब्त कर लिया गया। निरीक्षक भरत प्रसाद ने बताया कि गोदाम किसका है, इसकी जानकारी अभी स्पष्ट तौर पर नहीं मिल पाई है। फिलहाल शराब को जब्त कर अज्ञात के खिलाफ आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। बीते सोमवार को जांच के दौरान एसओजी की पकड़ में यह गोदाम नहीं आ पाया था।
विज्ञापन

उत्तराखंड ब्रांड की है शराब
ऋषिकेश। रायवाला में आबकारी विभाग की पकड़ में आया अंग्रेजी शराब के गोदाम में रखी शराब उत्तराखंड ब्रांड की है। सूत्रों का दावा है कि शराब आबकारी विभाग की है, जोकि संबंधित ठेकेदार को विभाग की ओर से पुराने वित्तीय वर्ष के दौरान दुकान में बिक्री के लिए दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed