फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   शादी का झांसा देकर बलात्कार का आरोपी गिरफ्तार

शादी का झांसा देकर बलात्कार का आरोपी गिरफ्तार

Wed, 07 Mar 2018 01:52 AM IST
Updated Wed, 07 Mar 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
शादी का झांसा देकर बलात्कार का आरोपी गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला/सेलाकुई।
विज्ञापन

सहसपुर थाना पुलिस ने शादी का झांसा देकर बलात्कार करने के मामले में आरोपी मत्स्य विभाग के एक कर्मचारी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ बलात्कार और जान से मारने की धमकी देने के मामले में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।

पुलिस के अनुसार थाना क्षेत्र अंतर्गत एक युवती का आरोप है कि वर्ष 2014 में एक शादी समारोह में उसकी मुलाकात राजपाल पुत्र स्व. लक्ष्मी नारायण निवासी ढकरानी विकासनगर से हुई थी। इसके बाद उनके बीच बातें होने लगीं। इस दौरान राजपाल ने शादी का झांसा देकर युवती से कई बार शारीरिक संबंध बनाए। कुछ समय पूर्व युवती को पता चला कि राजपाल का रिश्ता कहीं और तय हो गया है। युवती का कहना है कि राजपाल से संपर्क किया तो उसने शादी से इनकार करते हुए जान से मारने की धमकी दी। थानाध्यक्ष नरेश राठौर ने बताया कि आरोपी राजपाल उत्तरकाशी जिले में मत्स्य विभाग में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी है। आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed