{"_id":"5a6df7014f1c1b1d368b70bb","slug":"15171562982100-3-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"100 रुपये में 3किलोग्राम वाशिंग पाउडर बेच रहे लोगों को पकड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
100 रुपये में 3किलोग्राम वाशिंग पाउडर बेच रहे लोगों को पकड़ा
Updated Sun, 28 Jan 2018 09:44 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। शहर में एक नामी डिटर्जेंट के समान नाम वाले वाशिंग पाउडर को मामूली कीमत पर बेच रहे पंजाब के तीन लोगों को व्यापार संघ ने पकड़ लिया। पदाधिकारियों का कहना था कि तीनों लोग डुप्लीकेट नाम से नकली पाउडर बेच रहे थे। व्यापार संघ ने बिना पंजीकरण के शहर में व्यापार करने पर उक्त लोगों से तीन हजार रुपये का जुर्माना वसूलते हुए भविष्य में नकली माल न बेचने की हिदायत दी।
व्यापार संघ के नेताओं का कहना है कि पहाड़ में पिछले कुछ माह से पंजाब से आए कुछ लोग तीन से चार किलोग्राम वाशिंग पाउडर को मात्र 100 रुपये में बेच रहे हैं, जबकि पाउडर के पैक में रेट 220 रुपये अंकित है। उक्त पाउडर की पैकिंग एक प्रतिष्ठित एमएनसी के वाशिंग पाउडर के समान की गई है, ताकि लोग धोखे में आकर पाउडर खरीद लें। सस्ते पाउडर के लालच में कई लोगों ने काफी मात्रा में इसको खरीद लिया, लेकिन जब इसका प्रयोग किया गया, तो असलियत सामने आ गई। पाउडर बेकार निकला। रविवार को ये लोग पुन: हरियाणा के रजिस्ट्रेशन नंबर वाली जीप में श्रीनगर में पाउडर बेच रहे थे। सभासद अनूप बहुगुणा ने माल के नकली होने का संदेह जताते हुए व्यापार सभा को इसकी सूचना दी। व्यापार सभा अध्यक्ष वासुदेव कंडारी और अन्य पदाधिकारियों ने तीन लोगों को माल बेचते हुए पकड़ लिया। पकड़े गए युवकों ने बताया कि वह पंजाब से पाउडर को लाए हैं। माल असली है या नकली, इस बारे में वह नहीं जानते।
व्यापार सभा के जिला उपाध्यक्ष सुजीत अग्रवाल, नगर महामंत्री जगदीप रावत, कोषाध्यक्ष अवनीश सडाना और शंकर मणि मिश्रा ने बताया कि उक्त लोग ग्राहकों को ठग रहे थे। पैकेट पर कंपनी के विषय में भी समुचित जानकारी नहीं है। साथ ही उत्पादन तिथि में 2017/18 लिखा है, जो पूरी तरह से गड़बड़ी की ओर इशारा कर रहे हैं, इसलिए व्यापार सभा ने उनके खिलाफ कार्रवाई की।