{"_id":"5aa441514f1c1b3a058b4829","slug":"151520714065-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से झुलसा मजदूर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से झुलसा मजदूर
Updated Sun, 11 Mar 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
चकराता रोड स्थित एक की दुकान की छत पर काम करने के दौरान पास से गुजर रही हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से एक मजदूर गंभीर रूप से झुलस गया। आनन-फानन साथियों ने उसे कोरोनेशन अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी हालत सामान्य बताई जा रही है।
पुलिस के मुताबिक किशन नगर चौक निवासी आकिल (22) शनिवार को चकराता रोड स्थित विरमानी टेलीकॉम की दुकान की छत पर काम कर रहा था। दोपहर करीब 3:30 बजे वह छत से सटी हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया। साथी मजदूर मोहम्मद आशु के अनुसार हाईटेंशन की चपेट में आने से आकिल गिर गया था और उसका हाथ भी बुरी तरह जल गया था। आसपास के दुकानदारों की मदद से आकिल को कोरोनेसन अस्पताल में भर्ती कराया है। डाक्टरों के मुताबिक आकिल 22 फीसदी झुलसा है और उसके हाथ में फ्रेक्चर भी है।