{"_id":"5a2d99b34f1c1ba7678c0c9f","slug":"151293804420-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ढालवाला का युवक संदिग्ध परिस्थितियों में लापता","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ढालवाला का युवक संदिग्ध परिस्थितियों में लापता
Updated Mon, 11 Dec 2017 02:01 AM IST
विज्ञापन
फोटो
--------------------
ढालवाला का युवक संदिग्ध परिस्थितियों में लापता
शक्तिनहर किनारे के मिली साइकिल, गुमशुदगी दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
ऋषिकेश।
ढालवाला निवासी एक युवक दो दिन से लापता है। दो दिन पूर्व वह घर से साइकिल लेकर निकला था। बैराज रोड पर लावारिश हालात में उसकी साइकिल तो मिल गई है, लेकिन काफी खोजबीन के बाद उसका सुराग नहीं लग रहा है। परिजनों ने ढालवाला पुलिस चौकी में गुमशुदगी दर्ज कराई है।
मुनिकीरेती पुलिस के मुताबिक ढालवाला क्षेत्र निवासी लक्ष्मी प्रसाद सेमवाल का बेटा सुभाष सेमवाल (35) शुक्रवार शाम करीब छह बजे घर से साइकिल लेकर किसी काम से निकला था, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा। परिजनों ने शनिवार को क्षेत्र में उसकी तलाश शुरू की। परिजनों को सुभाष की साइकिल चीला रोड स्थित शक्तिनहर किनारे पड़ी मिली, लेकिन सुभाष का कोई सुराग नहीं मिला। एसएसआई डीएम बलूनी ने बताया कि सुभाष की तलाश के लिए आसपास के थाना क्षेत्रों में सूचना दे दी गई है। सुभाष का मोबाइल फोन सर्विलांस पर लगाया गया है। इसके अलावा सोमवार को शक्तिनहर में एसडीआरएफ और जल पुलिस के जरिये सर्चिंग ऑपरेशन चलाया जाएगा।