फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   मिलावटी पान मसाला विपणन में उत्पादक और व्यापारी को किया चार लाख 15 हजार के अर्थदंड से दंडित

मिलावटी पान मसाला विपणन में उत्पादक और व्यापारी को किया चार लाख 15 हजार के अर्थदंड से दंडित

Fri, 03 Nov 2017 10:42 PM IST
Updated Fri, 03 Nov 2017 10:42 PM IST
विज्ञापन
मिलावटी पान मसाला विपणन में उत्पादक और व्यापारी को किया चार लाख 15 हजार के अर्थदंड से दंडित

विज्ञापन
गोपेश्वर। मिलावटी पान मसाला बेचने पर अदालत ने उत्पादक समेत व्यापारी पर 4 लाख 15 हजार का अर्थदंड लगाया है। मामला वर्ष 2014 के सितंबर माह का है। तत्कालीन जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी कपिल देव ने लोअर चमोली बाजार स्थित एक दुकान से पान मसाला खरीदा था। स्वाद कुछ भिन्न होने पर उन्होंने इसका सैंपल परीक्षण के लिए भेज दिया। परीक्षण में खाद्य विश्लेषक की ओर से पान मसाला को अनसैफ मिस ब्रांड घोषित किया गया। साथ ही रेफरल लैब पुणे में नमूनों में मैग्नीशियम कार्बोनेट और सिंथेटिक कलर कार्मोसाइन होने की पुष्टि हुई। मामले में तीन साल बाद अपर जिला मजिस्ट्रेट ईला गिरी की अदालत ने शुक्रवार को फैसला सुनाया। अदालत ने खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत मसला उत्पादक पर चार लाख और स्थानीय व्यापारी मुकेश मेहरवाल निवासी लोअर चमोली पर 15 हजार रुपये का अर्थदंड लगाया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed