फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   राजावाला के पूर्व प्रधान से होगी वसूली

राजावाला के पूर्व प्रधान से होगी वसूली

Wed, 27 Dec 2017 01:45 AM IST
Updated Wed, 27 Dec 2017 01:45 AM IST
विज्ञापन
राजावाला के पूर्व प्रधान से होगी वसूली
राजावाला के पूर्व प्रधान से होगी वसूली
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
सेलाकुई।
जिलाधिकारी ने सहसपुर प्रखंड के पूर्व प्रधान और वर्तमान जिला पंचायत सदस्य रमेश चंद द्वारा मनरेगा और पीठ बाजार में की गई धांधली मामले में वसूली के आदेश दिए हैं। मामले में तत्कालीन ग्राम विकास अधिकारी से भी वसूली की जाएगी।
वर्ष 2012 में यशपाल सिंह, मायाराम, दौलत सिंह नेगी ने ग्राम पंचायत राजावाला के तत्कालीन ग्राम प्रधान के खिलाफ मनरेगा और पीठ बाजार में अनियमितता की शिकायत की थी। जिसकी जांच तत्कालीन जिला पंचायत अधिकारी ने की। जांच के बाद विभाग की ओर से कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। प्रधान की ओर से इसका संतोषजनक उत्तर नहीं दिया गया। तब मामले को ठंडे बस्ते में डाल दिया गया। जिसके विरोध में गांव के संजीव नेगी ने हाईकोर्ट में रिट पीटिशन दायर की। जिस पर आदेश पारित करते हुए कोर्ट ने जिलाधिकारी को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीएम के निर्देश पर जांच कमेटी ने आरोपों की जांच की। जांच में ग्राम पंचायत राजावाला के खादर में 4.91 लाख के प्रस्तावित तारजाल निर्माण को दूसरी पंचायत भगवानपुर जूलो की सरहद में लगाए जाने की पुष्टि हुई। जिसे शासकीय धन का दुरुपयोग माना गया। वहीं ग्राम पंचायत द्वारा बिना अनुमति पीठ बाजार लगा कर करीब 90 हजार की धनराशि वसूलने के बावजूद शासकीय कोष में जमा न किए जाने की बात प्रकाश में आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाधिकारी एसए मुरुगेशन ने बताया कि तारजाल निर्माण की 50 प्रतिशत वसूली तत्कालीन प्रधान और 25-25 प्रतिशत वसूली तत्कालीन ग्राम विकास अधिकारी और मनरेगा के जेई से की जाएगी, जबकि पीठ बाजार की 50 प्रतिशत वसूली तत्कालीन प्रधान और 50 प्रतिशत की वसूली तत्कालीन ग्राम विकास अधिकारी से की जाएगी।

आरोप निराधार हैं। मैंने तार-जाल निर्माण ग्राम पंचायत की हद में किया है। मेरी तरफ से पीठ बाजार की कोई वसूली नहीं की गई। जिलाधिकारी के आदेश के खिलाफ मैं कोर्ट की शरण लूंगा।
- रमेशचंद पूर्व प्रधान और वर्तमान जिला पंचायत सदस्य
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed