फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   मकान में लगी आग, लाखों का नुकसान

मकान में लगी आग, लाखों का नुकसान

Sat, 15 Jun 2019 11:44 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jun 2019 11:44 PM IST
विज्ञापन
मकान में लगी आग, लाखों का नुकसान
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन

राजेंद्र नगर चौक स्थित एक मकान में भीषण आग लग गई। लोगों ने मकान से धुआं निकलते देख ग्रिल तोड़कर घर के सदस्यों को बाहर निकाला। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस दौरान फर्नीचर शोरूम भी चपेट में आ गया। इससे लाखों का फर्नीचर का सामान जलकर राख हो गई।
गंगनहर कोतवाली क्षेत्र स्थित राजेंद्र चौक पर संजय नरुला का मकान है। जबकि मकान के भूतल पर उन्होंने फर्नीचर शोरूम खोल है। उनके साथ मकान में पत्नी काजल, प्रथम, नरूला, तानिया और रितिक रहते हैं। शनिवार सुबह करीब नौ बजे अचानक ऊपर की मंजिल पर आग लग गई। मकान से धुआं उठता देख पास में ही दुकानदार जुल्फकार समेत करण, बिल्लू और बिट्टू समेत अन्य कई लोग मौके पर पहुंच गए। मकान के अंदर से सदस्यों ने शोर मचाया। शोर सुनकर लोगों ने हिम्मत दिखाते हुए किसी तरह ऊपरी मंजिल पर पहुंचकर ग्रिल तोड़ी और उन्हें बाहर निकाला। वहीं, सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस बीच फर्नीचर शोरूम भी आग की चपेट में आ गया और लाखों का सामान जल गया।
विज्ञापन

अग्निशमन अधिकारी अनिल त्यागी ने बताया कि आग से दो स्कूटी, साइकिल और फर्नीचर का सामान जल गया है। आग का कारण इंवर्टर में शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed