फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   फिर पुलिस की नाक में दम करने आ गए %मोटू पतलू%!

फिर पुलिस की नाक में दम करने आ गए %मोटू पतलू%!

Mon, 21 May 2018 02:08 AM IST
Updated Mon, 21 May 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
फिर पुलिस की नाक में दम करने आ गए %मोटू पतलू%!
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

लंबे समय से शांत ‘मोटू-पतलू’ एक बार फिर पुलिस की नाक में दम करने आ गए हैं। रविवार को जिस तरह से कैंट और कोतवाली क्षेत्र में दो महिलाओं से लूट हुई, इसमें इन्हीं दोनों का हाथ माना जा रहा है। करीब चार साल पहले भी इसी तरह ‘मोटू-पतलू’ ने एक के बाद एक वारदात को अंजाम देकर पुलिस की नाक में दम कर दिया था। सीसीटीवी फुटेज में भी एक मोटे और एक पतले व्यक्ति की ही तस्वीरें सामने आई हैं। हुलिये और घटनाओं को अंजाम देने के तरीके के आधार पर पुलिस इनकी तलाश कर रही है। एसएसपी ने इस संबंध में आरोपियों (मोटू-पतलू) के पुराने फोटो जुटाकर घटनाओं के खुलासे के निर्देश दिए हैं। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले सहारनपुर में भी इसी तरह से घटनाएं सामने आई थीं। इस दिशा में भी पुलिस जांच कर रही है।
वर्ष 2013 में राजधानी में ‘मोटू-पतलू’ गैंग ने दर्जनों वारदात को अंजाम दिया था। गैंग के सदस्य न सिर्फ देहरादून, बल्कि हरिद्वार और पड़ोसी राज्य के कुछ जिलों में भी सक्रिय थे। पुलिस के तमाम प्रयासों के बावजूद गैंग का कोई भी सदस्य महीनों तक गिरफ्त में नहीं आ सकता था। इस दौरान उन्होंने ठगी, लूट और छिनैती की दर्जनों वारदात को अंजाम दिया था। हालांकि, 24 जून 2013 को पुलिस ने मोटू के नाम से कुख्यात शख्स कर्मचंद निवासी हरिद्वार को गिरफ्तार किया था। अब फिर से इसी तरह की वारदात को देखते हुए पुलिस इस गैंग के दोबारा सक्रिय होने की बात कह रही है।
विज्ञापन

--
इस ÌÚUãU ÕÙæÌð ãñU¢ çàæ·¤æÚU
‘मोटू-पतलू’ गैंग के दोनों सदस्य महिलाओं को तरह-तरह की बातों में उलझाए रखते हैं और फिर मौका पाकर चेन एवं जेवर लेकर भाग जाते हैं। दोनों एक साथ रहकर ही वारदात को अंजाम देते हैं। कई मामलों में उन्होंने नशीले पदार्थ सुंघाने को भी तरीका बनाया था। ये हरिद्वार, देहरादून, सहारनपुर और रुड़की में भी सक्रिय रहे थे। कई वारदात इन्होंने बाइक के माध्यम से भी की हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
वारदात के तरीके के आधार पर पुराने अपराधियों का इतिहास भी खंगाला जा रहा है। सीसीटीवी फुटेज को आसपास के थानों में भेजा गया है। हरिद्वार और सहारनपुर पुलिस से भी इनपुट जुटाए जा रहे हैं। जल्द ही पुलिस किसी नतीजे पर पहुंचेगी।
-निवेदिता कुकरेती, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed