फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Crime:There was fight between Aditya and Vanshika for commenting on the photo, Aditya had to apologize by touching his feet, shot in anger

वंशिका हत्याकांड: पैर छूकर माफी मंगवाना आदित्य को नागवार गुजरा, इसलिए आवेश में आकर मार दी थी गोली 

Sat, 05 Mar 2022 03:26 PM IST
रेनू सकलानी न्यजू डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यजू डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 05 Mar 2022 03:26 PM IST
सार

सिद्धार्थ लॉ कॉलेज के पास एक युवती को गोली मारकर युवक फरार हो गया था। युवक जब पुलिस की गिरफ्त में आया तो उसने वारदात के पीछे की पूरी वजह बताई।

विज्ञापन
Crime:There was fight between Aditya and Vanshika for commenting on the photo, Aditya had to apologize by touching his feet, shot in anger
वंशिका और आदित्य - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सिद्धार्थ लॉ कॉलेज के पास डी फार्मा की छात्रा वंशिका की गोली मारकर हत्या करने की घटना का खुलासा करते हुए पुलिस ने हत्यारोपी छात्र आदित्य को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक वंशिका की फेसबुक पर अपलोड फोटो पर आरोपी आदित्य ने एक माह पहले कुछ कमेंट किया था। इसे लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई थी। 

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को कॉलेज खुला तो कॉलेज गेट पर दोनों की मुलाकात कहासुनी से हुई। इसी बीच वंशिका के फोन पर उसके सीनियर छात्र और दोस्त वहां पहुंचे और आदित्य की पिटाई करने के साथ वंशिका के पैर छुआकर माफी मंगवाई। यह बात आदित्य को नागवार गुजरी और वह घर से तमंचा लेकर कॉलेज गया। वंशिका से उसने सीनियर छात्रों को बुलाने के लिए कहा फिर उसे गोली मार दी।

विज्ञापन


शिवगंगा एन्क्लेव की ओर जाते हुए किया पुलिस ने गिरफ्तार 
मालूम हो कि गुरुवार शाम को पुलिस को सूचना मिली कि सिद्धार्थ लॉ कॉलेज के पास एक युवती को गोली मारकर एक युवक फरार हो गया है। सूचना पर तत्काल एसओ रायपुर अमरजीत सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और 108 आपातकालीन सेवा के जरिये युवती को उपचार के लिए नजदीकी हीलिंग टच अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Rishikesh: दुकानों में आग लगने की नहीं पहली घटना, भतीजे ने लड़ाई के बाद चाचा को दी थी दुकानों में आग लगाने की धमकी


मृतिका की पहचान सिद्धार्थ फार्मेसी आईटी पार्क की डीफार्मा प्रथम वर्ष की छात्रा वंशिका पुत्री राकेश बंसल, निवासी गुरुकुल कांगडी हरिद्वार के रूप में हुई। वहीं गोली मारने वाले आरोपी की पहचान आदित्य तोमर हाल निवासी ईश्वर विहार सुंदरवाला, मूल निवासी ग्राम उनखेड़की शामली यूपी के रूप में हुई थी। गोली मारने के बाद आदित्य फरार हो गया था।

 

24 घंटे में पुलिस ने घटना का खुलासा करते हुए हत्यारोपी छात्र आदित्य को रायपुर क्षेत्र के शिवगंगा एन्क्लेव की ओर जाने वाली रोड से गिरफ्तार कर लिया। घटना का खुलासा करते हुए डीआईजी, एसएसपी जन्मेजय खंडूरी ने बताया कि हत्यारोपी की गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग टीमों का गठन किया गया और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालते हुए मुखबिरों को सक्रिय किया गया था।

आवेश में आकर वंशिका को मार दी गोली 

शुक्रवार को मुखबिर के माध्यम से सूचना मिलने पर उसे पुलिस ने शिवगंगा एन्क्लेव की ओर जाने वाली सड़क से गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से घटना में प्रयोग किया गया मोबाइल फोन भी बरामद किया गया है। डीआईजी ने बताया कि वंशिका और हत्यारोपी आदित्य के बीच एक माह पहले फेसबुक पर अपलोड फोटो पर किए गए कमेंट को लेकर कहासुनी हुई थी।
 

वंशिका ने इसकी शिकायत कॉलेज के अपने सीनियर छात्रों और दोस्तों से की थी। सीनियर छात्रों ने आदित्य के परिजनों से उसकी शिकायत की थी। आरोपी ने पुलिस को बताया कि इसके बाद कॉलेज बंद हो गया। गुरुवार को जब कॉलेज खुला तो उसकी मुलाकात शाम के समय वंशिका से हुई। इस दौरान दोनों के बीच कहासुनी हो गई।

पुलिस के डर से रातभर रायपुर के जंगल में छिपा रहा 

वंशिका ने सीनियर छात्रों को वहां बुला लिया, जिन्होंने आते ही आदित्य की पिटाई कर दी। बकौल आदित्य जबरन पैर छुआने की घटना से वह आवेश में था लिहाजा वह घर गया और वहां से तमंचा लेकर कॉलेज पहुंचा। वहां एक कैफे में वंशिका उसे मिल गई तो उसने तमंचा दिखाकर दोस्तों को बुलाने के लिए कहा। इसी बीच दोनों के बीच कहासुनी हुई तो आवेश में आकर उसने वंशिका को गोली मार दी।

आरोपी ने पुलिस को बताया कि गोली मारने के बाद वह दून से भागने के फिराक में था, लेकिन जगह-जगह पुलिस की चेकिंग के कारण वह कामयाब नहीं हो सका। इसके बाद वह रात भर रायपुर के जंगल में छिपा रहा। आज फिर से वह भागने की फिराक में था, लेकिन पकड़ा गया। 

तमंचा कहां से आया, पुलिस जांच में जुटी 
हत्यारोपी छात्र तमंचा कहां से लेकर आया। इस सवाल का जवाब खोजने के लिए पुलिस जुटी हुई है। हालांकि छात्र का कहना है कि तमंचा उसके घर में काफी पहले से पड़ा था। तमंचा उसके घर में कहां से आया इस सवाल का जवाब पुलिस खोजने में जुटी है।  

एचओडी के खिलाफ परिजनों की शिकायत पर भी पुलिस कर रही जांच 
वंशिका के परिजनों ने आरोपी के साथ सिद्धार्थ लॉ कॉलेज के एचओडी विनोद राणा के खिलाफ भी तहरीर दी है। इसमें उन्होंने एचओडी पर फीस के लिए दबाव बनाने और धमकी देने का आरोप लगाया है। एसओ रायपुर अमरजीत सिंह ने कहा कि तहरीर के आधार पर पुलिस ने एचओडी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है लेकिन राणा का हत्या से कनेक्शन है या नहीं इसकी विस्तृत जांच की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed