फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Rishikesh: Fire broke out in four shops outside Mandi Committee in Uttarakhand

Rishikesh: दुकानों में आग लगने की नहीं पहली घटना, भतीजे ने लड़ाई के बाद चाचा को दी थी दुकानों में आग लगाने की धमकी

Sat, 05 Mar 2022 10:48 AM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 05 Mar 2022 10:48 AM IST
सार

हरिद्वार ऋषिकेश हाईवे पर कृषि उत्पादन मंडी समिति के बाहर दुकानों में आग लगने की घटना पहली बार नहीं हुई है। जिस वजह से दुकानदार अब इसे सोची समझी साजिश बता रहे हैं।

विज्ञापन
Rishikesh: Fire broke out in four shops outside Mandi Committee in Uttarakhand
ऋषिकेश में दुकानों में लगी आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरिद्वार ऋषिकेश हाईवे पर कृषि उत्पादन मंडी समिति के बाहर देर रात तीन दुकानों में आग लग गई। दुकानदारों की सूचना पर मौके पर पहुंची अग्निशमन विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग बुझाई। लेकिन तब तक दुकानों में रखा लाखों का सामान पूरी तरह से खाक हो गया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार कोयल ग्रांट तिराहे के पास कृषि उत्पादन मंडी समिति के बाहर एक फल की दुकान में रात करीब 1.15 बजे अचानक आग लग गई। देखते ही देखते दुकानों से आग की बड़ी-बड़ी लपटें उठने लगी। कुछ ही देर में आग ने तीन दुकान को भी चपेट में ले लिया।
विज्ञापन


अग्निशमन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची
सूचना पर दुकान मालिक भी मौके पर पहुंचा और आग बुझाने का प्रयास किया। इस बीच किसी ने अग्निशमन विभाग को भी सूचित कर दिया। कुछ ही देर में अग्निशमन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची। बड़ी मुश्किल से करीब एक घंटे में अग्निशमन कर्मियों ने आग पर काबू पाया। इस दौरान दुकान में रखा लाखों का सामान खाक हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित दुकानदारों ने साजिश के तहत दुकानों में आग लगाए जाने की आशंका जताई है। दुकानदारों ने कहा कि पहले भी कई बार दुकानों में आग लग चुकी है। ऋषिकेश कोतवाल रवि सैनी ने बताया कि पुलिस टीम ने रात को घटनास्थल का निरीक्षण किया था। मामले की जांच की जा रही है। 
 

भतीजे ने सभी दुकानों में आग लगाने की दी थी धमकी

कृषि उत्पादन मंडी समिति के बाहर दुकानों में आग लगने से पहले दुकानदार चाचा भतीजे में जबरदस्त बहस हुई थी। भतीजे ने सभी दुकानों में आग लगाने की धमकी दी थी। इसके बाद अचानक रात में दुकानों में आग लग गई। मामले में फिलहाल पुलिस के शक की सुई भतीजे पर ही है।

कोयल ग्रांट तिराहे के पास कृषि उत्पादन मंडी समिति के बाहर दुकानों में आग लगने की यह तीसरी घटना है। पहली बार करीब चार साल पहले और पिछले साल मई महीने में करीब आधा दर्जन फलों की दुकानों में आग लगी थी। इस दौरान दुकानों में रखा सामान भी जलकर खाक हो गया था।

जानकारी के मुताबिक आए दिन दुकानदारों में आपस में विवाद होता रहता है। कई बार विवाद इतना बढ़ जाता है कि मारपीट की नौबत भी आ जाती है। शुक्रवार को भी पान की दुकान लगाने वाले दुकानदार का अपने फल विक्रेता भतीजे से तीखी नोकझोंक हुई थी।

विवाद इतना बढ़ा की फल विक्रेता भतीजे ने अपने चाचा को सभी दुकानों में आग लगाने की धमकी दे डाली। इसके बाद देर रात दुकानों में अचानक आग लग गई। कोतवाली पुलिस फल विक्रेता को पूछताछ के लिए कोतवाली बनाने की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed