{"_id":"0705e304ad433393714bdd084cbcd8ab","slug":"crime-in-dun","type":"story","status":"publish","title_hn":"दून अस्पताल में चलता रहा अपहरण का 'नाटक'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दून अस्पताल में चलता रहा अपहरण का 'नाटक'
अमर उजाला, देहरादून
Updated Wed, 13 Nov 2013 04:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दून अस्पताल से मंगलवार को युवक के अपहरण की सूचना से हड़कंप मच गया। बाद में मामला पारिवारिक निकला।
विज्ञापन
लंढौरा रुड़की निवासी युवक परवेज दो साल पहले घर से लापता हो गया था। मंगलवार दोपहर दून अस्पताल में परवेज को उनके भाई मैकेनिक फैय्याज अली ने देख लिया।
पुलिस को दी सूचना
फैय्याज आराघर पर वर्कशॉप में काम करता है। परिचितों को सूचना देकर फैय्याज वैन में बैठाकर दून अस्पताल से परवेज को ले गया। किसी ने इसकी सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दे दी। पुलिस ने अपहरण होने की सूचना पर शहर में चेकिंग कराई। इस बीच परवेज ने परिचितों को बताया कि वे शादी कर चुके हैं।
पत्नी दून अस्पताल में भर्ती
उनकी पत्नी दून अस्पताल में भर्ती हैं। इसलिए वे अस्पताल आए हुए हैं। वैन को लेकर सीधे दून अस्पताल पहुंचे। मामला पारिवारिक निकलने पर पुलिस ने भी राहत की सांस ली। परिचित परवेज को वहीं छोड़कर चले गए
विज्ञापन