फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Coronavirus Lockdown in Uttarakhand: Now people can stay in haridwar till 24 hours for bone immersion

हरिद्वार: अस्थि विसर्जन के लिए हरिद्वार में अब रुक सकेंगे 24 घंटे, नहीं होना पड़ेगा क्वारंटीन

Sun, 28 Jun 2020 09:27 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 28 Jun 2020 09:27 AM IST
सार

  • गंगा सभा और लोगों की परेशानी को देखते हुए डीएम ने लागू की नई व्यवस्था
  • नहीं होना पड़ेगा क्वारंटीन, होटल व धर्मशाला संचालकों को रखना होगा ब्योरा 

विज्ञापन
Coronavirus Lockdown in Uttarakhand: Now people can stay in haridwar till 24 hours for bone immersion
- फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

हरिद्वार में अस्थि विसर्जन के लिए आने वाले लोगों के लिए राहत की खबर है। गंगा सभा के पदाधिकारियों और अस्थि विसर्जन के लिए बाहर से आने वाले लोगों की असुविधा को देखते हुए डीएम ने आज से नई व्यवस्था लागू की है। इसके तहत, अस्थि विसर्जन के लिए हरिद्वार आने वाले लोग अगर चाहेंगे तो अधिकतम 24 घंटे तक यहां प्रवास कर सकेंगे।

विज्ञापन


अभी तक नारसन बॉर्डर से केवल छह घंटे का ही पास दिया जाता था, लेकिन इस अवधि में कई बार अस्थि विसर्जन कर लौटना संभव नहीं हो पा रहा था।


यह भी पढ़ें: महाकुंभ 2021 : 40 दिन का होगा कुंभ मेले का पर्वकाल, पांच अप्रैल को कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे गुरू
विज्ञापन


डीएम सी रविशंकर ने शनिवार शाम इस बारे में संशोधित आदेश जारी करते हुए कहा कि जो व्यक्ति अपने दिवंगत जनों के अस्थि विसर्जन के लिए हरिद्वार आएंगे, वे उसी दिन लौट जाएंगे, लेकिन जरूरत पड़ने पर 24 घंटे का प्रवास किसी भी होटल, धर्मशाला या लॉज में कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

क्वारंटीन नहीं किया जाएगा

उन्होंने बताया कि ऐसे लोगों को क्वारंटीन नहीं किया जाएगा, लेकिन लॉकडाउन के सारे नियमों का पालन करना होगा। यात्री को ठहराने वाले होटल, अतिथि गृह या धर्मशाला संचालक को उनका पूरा विवरण रखना होगा ताकि जरूरत पड़ने पर उनका पता चल सके।

साथ ही उन्होंने चेतावनी दी कि अगर अस्थि विसर्जन के लिए आने वालों की आड़ में अन्य यात्रियों को ठहराया गया तो ऐसे होटल और धर्मशाला संचालकों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed