फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   maha kumbh 2021 : this time 40 days parva kaal

महा कुंभ 2021 : 40 दिन का होगा कुंभ मेले का पर्वकाल, पांच अप्रैल को कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे गुरू

Thu, 25 Jun 2020 02:55 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Thu, 25 Jun 2020 02:55 PM IST
विज्ञापन
maha kumbh 2021 : this time 40 days parva kaal
- फोटो : अमर उजाला
अगले वर्ष गुरु बृहस्पति का कुंभ राशि में प्रवेश पांच अप्रैल को होगा। सूर्य का मेष राशि प्रवेश 14 अप्रैल को हो रहा है। कुंभ मेले का पर्वकाल चालीस दिनों का होगा। यह पर्वकाल पांच अप्रैल से 15 मई तक चलेगा। 
विज्ञापन


भारतीय प्राच्य विद्या सोसायटी के निदेशक ज्योतिषाचार्य डॉ. प्रतीक मिश्रपुरी ने बताया कि पांच अप्रैल से पहले कुंभ का कोई भी स्नान पर्व नहीं है। महाशिवरात्रि के दिन एक स्नान होता है। पूर्वकाल में चौदह जनवरी से शुरू होने वाले कुंभ स्नान इस बार नहीं होंगे। उन्होंने बताया कि सूर्य के मेष और गुरु के कुंभ राशि में आने पर ही हरिद्वार का कुंभ होता है। 
विज्ञापन


2021 में गुरु का कुंभ राशि में प्रवेश पांच अप्रैल से पहले नहीं होगा। इस कारण कुंभ के कथित रूप से घोषित अन्य स्नानों को अखाड़ा परिषद ने भी अमान्य कर दिया है। जब तक गुरु का प्रवेश कुंभ में न हो तब तक कोई भी पर्व कुंभ स्नान नहीं कहा जा सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूर्य का मेष राशि में प्रवेश एक महीने चलेगा

डॉ. मिश्रपुरी ने बताया कि सूर्य का मेष राशि में प्रवेश एक महीने चलेगा। भगवान सूर्य पंद्रह मई को मेष राशि से निकल जाएंगे। उसी के साथ कुंभ का चालीस दिन का पर्वकाल भी समाप्त हो जाएगा। इन चालीस दिनों में जो भी स्नान पर्व पड़ेंगे, उन्हें कुंभ का स्नान कहा जा सकता है। 

कोरोना को देखते हुए कुंभ का स्वरूप नए सिरे से निर्धारित किया जा रहा है। इस संबंध में अखाड़ा परिषद ने ज्योतिषशास्त्र के ज्ञाताओं से भी जानकारियां ली है। सभी ने यह स्पष्ट किया है कि जब तक कुंभ राशि में बृहस्पति नहीं आएंगे, कुंभ का कोई स्नान मान्य नहीं होगा।

अलबत्ता संन्यासियों में भगवान शिव की महारात्रि के दिन स्नान करने की परंपरा है। परिणामस्वरुप 11 मार्च महाशिवरात्रि के दिन एक स्नान का आयोजन किया जाएगा। कुंभ मेला काल भले ही एक जनवरी से प्रारंभ हो जाएगा, लेकिन कुंभ का पर्वकाल पांच अप्रैल से पूर्व प्रारंभ नहीं होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed