कोरोनावायरस: देश में पिछले हफ्ते की तुलना में 94 फीसदी बढ़े संक्रमित मामले, उत्तराखंड को भी सतर्क रहने की जरूरत
उत्तराखंड में बेशक कोरोना संक्रमण की फिलहाल स्थिति ऐसी नहीं है, लेकिन संक्रमण को रोकने के लिए अभी राज्य को और जरूरी कदम उठाने चाहिए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तराखंड में भले ही लगभग एक माह से प्रतिदिन 100 से कम कोरोना संक्रमित मामले मिले रहे हैं, लेकिन देश में पिछले सप्ताह की तुलना में संक्रमित 94 प्रतिशत बढ़े हैं। वहीं, 10 राज्यों में संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं। ऐसे में उत्तराखंड को अधिक सतर्क रहने की जरूरत है। सरकार व स्वास्थ्य विभाग को टेस्टिंग, टीकाकरण और माइक्रो कंटेनमेंट जोन पर ध्यान देने की आवश्यकता है।
उत्तराखंड में कोरोना: 22 नए संक्रमित मिले, एक भी मरीज की मौत नहीं, 609 पहुंचे एक्टिव केस
सोशल डेवलपमेंट फॉर कम्युनिटी फाउंडेशन के संस्थापक अनूप नौटियाल ने कहा है कि 10 राज्यों केरल, महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु, उड़ीसा, असम, मिजोरम, मेघालय, आंध्र प्रदेश और मणिपुर में कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं। केंद्र सरकार ने इन राज्यों को जरूरी सावधानियां बरतने के लिए भी कहा है। इसके अलावा देश के 46 जिलों में इन दिनों संक्रमण दर 10 प्रतिशत से ज्यादा और 53 जिलों में 5 से 10 प्रतिशत के बीच है।
नौटियाल का कहना है कि उत्तराखंड में बेशक कोरोना संक्रमण की फिलहाल स्थिति ऐसी नहीं है, लेकिन संक्रमण को रोकने के लिए अभी राज्य को और जरूरी कदम उठाने चाहिए। उत्तराखंड में हाल के दिनों में आए संक्रमित मामलों के आंकड़ों को विश्लेषण करने संक्रमित मामले बढ़ने के संकेत मिले हैं।
खतरे की ओर इशारा कर रहे आंकड़ें
राज्य में कोविड काल को 72 सप्ताह 31 जुलाई को पूरे हो चुके हैं। 71वें (18 से 24 जुलाई) सप्ताह में संक्रमितों की संख्या 240 थी। जबकि 72वें सप्ताह (25 से 31 जुुलाई) में संख्या बढ़कर 466 हो गई। यानी गत सप्ताह की तुलना में 72वें हफ्ते में 94 प्रतिशत केस बढ़ गए। संख्या की दृष्टि से ये आंकड़े बेशक बहुत छोटे हैं, लेकिन यह एक तरह से खतरे की घंटी है और इसे देखते हुए संभलने की जरूरत है।
एसडीसी फाउंडेशन का कहना है कि सरकार ने हर दिन 40 हजार टेस्ट करने का लक्ष्य निर्धारित किया था लेकिन कुल टेस्टिंग पिछले डेढ़ महीने से साप्ताहिक आंकलन के आधार पर निर्धारित लक्ष्य से 35 से 43 प्रतिशत कम हो रही है। कोविड संक्रमण के 72वें सप्ताह में निर्धारित लक्ष्य के हिसाब से 2.80 लाख लोगों का टेस्ट किया जाना था। जबकि 1.83 लाख टेस्ट ही किए। जो लक्ष्य से 35 प्रतिशत कम है। टेस्टिंग और वैक्सीनेशन के साथ ही माइक्रो कंटेनमेंट जोन की तरफ भी ध्यान देने की आवश्यकता है।