फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Corona Vaccination in Uttarakhand: 61 thousand People to be vaccinated everyday for Achieve Target

उत्तराखंड में कोविड टीकाकरण: हर रोज टीके लगाने होंगे 61 हजार, तभी लक्ष्य होगा पार

Wed, 15 Sep 2021 02:30 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 15 Sep 2021 02:30 AM IST
सार

Corona Vaccination in Uttarakhand:  सरकार ने प्रदेश में दिसंबर तक शत प्रतिशत टीकाकरण करने का लक्ष्य रखा है। इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए सरकार और विभाग के पास 110 दिन का समय शेष बचा है। 

विज्ञापन
Corona Vaccination in Uttarakhand: 61 thousand People to be vaccinated everyday for Achieve Target
कोरोना टीकाकरण - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

कोविड टीकाकरण अभियान में सभी को वैक्सीन लगाने का लक्ष्य हासिल करने के लिए उत्तराखंड को हर रोज 61 हजार से ज्यादा वैक्सीन डोज लगानी होंगी। तभी 31 दिसंबर तक शत प्रतिशत आबादी को टीके लगाने का लक्ष्य पूरा हो पाएगा। प्रदेश में 80.50 लाख लोगों को कोविड वैक्सीन की पहली या दूसरी डोज लगानी बाकी है। 

विज्ञापन


उत्तराखंड में कोरोना: मंगलवार को मिले 19 नए संक्रमित, एक भी मरीज की मौत नहीं
विज्ञापन


सरकार ने प्रदेश में दिसंबर तक शत प्रतिशत टीकाकरण करने का लक्ष्य रखा है। इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए सरकार और विभाग के पास 110 दिन का समय शेष बचा है। अब राज्य में वैक्सीन डोज की कोई कमी नहीं है। अब इंतजार सिर्फ टीके लगवाने वालों का है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सोशल डेवलपमेंट फॉर कम्युनिटी फाउंडेशन की ओर से स्वास्थ्य विभाग के टीकाकरण आंकड़ों पर लक्ष्य के अनुसार विश्लेषण रिपोर्ट जारी की गई। फाउंडेशन के अनुसार 12 सितंबर तक राज्य में 70.09 लाख लोगों को पहली और 23.57 लाख लोगों को वैक्सीन की दोनों डोज दी जा चुकी है। अब तक कुल 93.66 लाख से अधिक लोगों को वैक्सीन की डोज लगाई गई है।

राज्य में वैक्सीन की कुल 1.61 करोड़ डोज दी जानी है

 स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार राज्य में कोविड वैक्सीन की जरूरत वाले 18 से 44 वर्ष के लोगों 49.34 लाख और 45 वर्ष से ज्यादा उम्र के लोगों की संख्या 27.95 लाख से अधिक है। इसके अलावा राज्य में रजिस्टर्ड हेल्थ केयर वर्कर्स की संख्या 1,28,002 और फ्रंट लाइन वर्कर्स की संख्या 1,93,216 है। यानी कुल 80,50,684 लोगों का टीकाकरण किया जाना है। हर व्यक्ति को दो डोज के हिसाब में राज्य में वैक्सीन की कुल 1.61 करोड़ डोज दी जानी हैं।

एसडीसी फाउंडेशन के अध्यक्ष अनूप नौटियाल ने बताया कि फाउंडेशन हर 10वें दिन वैक्सीनेशन मीटर जारी कर रहा है। पहले हर रोज का टारगेट काफी तेजी से कम हो रहा था। इससे लक्ष्य समय पर पूरा होने की उम्मीद भी बढ़ रही थी। पिछले 10 दिनों में प्रतिदिन के लक्ष्य में कुछ कमी तो आई है, लेकिन वह पहले के मुकाबले कम है। अब लक्ष्य हासिल करने के लिए 110 दिन का समय शेष है। प्रतिदिन 61222 लोगों को वैक्सीन लगानी होगी।

टीकाकरण में हिमाचल से पीछे उत्तराखंड
कोविड टीकाकरण में उत्तराखंड पड़ोसी राज्य हिमाचल से पीछे है। हिमाचल में 100 प्रतिशत आबादी को वैक्सीन की पहली डोज लगी चुकी है। प्रदेश सरकार वैक्सीन लगाने पर विशेष फोकस है। इसके लिए 17 सितंबर को वैक्सीनेशन का महा अभियान चलाया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed