{"_id":"1b2e533b4ff262ce1be08655789cc42b","slug":"corbett-tiger-reserve","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्बेट टाइगर रिजर्व का दायरा बढ़ा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार्बेट टाइगर रिजर्व का दायरा बढ़ा
अमर उजाला, कोटद्वार/कालागढ़
Updated Tue, 17 Sep 2013 06:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड के चीफ वाइल्ड लाइफ वार्डन एसएस शर्मा ने कहा कि कार्बेट टाइगर रिजर्व में लैंसडौन डिवीजन की दो रेंज और शामिल की जा रही हैं। उन्होंने कालागढ़ में रामगंगा नदी में पेट्रोलिंग के लिए एक नाव का भी शुभारंभ किया।
विज्ञापन
वन विश्रामगृह में शर्मा ने कहा कि कार्बेट टाइगर रिजर्व में अब तक 11 रेंज थी। अब इनको बढ़ाकर 13 कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि लैंसडौन की कोटड़ी व दुगड्डा रेंज को टाइगर रिजर्व के बफर जोन में लाने का प्रस्ताव काफी समय से लंबित था।
विज्ञापन
इसके साथ ही राजाजी राष्ट्रीय उद्यान का टाइगर रिजर्व के रूप में नोटिफिकेशन भी दीवाली पर जारी होने जा रहा है। तीन महीने में सोना नदी वन्यजीव अभ्यारण के 181 परिवारों पुनर्वास गैंडीखत्ता के सबलगढ़ में किया जाएगा। तैड़िया, चौखम, मांड गांव का पुनर्वास तराई वेस्ट में किया जाने का प्रस्ताव है। सुंदरखाल के 374 परिवारों के पुनर्वास का प्रस्ताव भी मांगा गया है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि स्नो लैपर्ड संरक्षण के लिए 19 लाख रुपया स्वीकृत किया गया है। भालू, मस्क डियर की चोरी की रोकथाम की जिम्मेदारी सरपंच आदि को दी जाएगी। शर्मा के यहां पहुंचने पर पेट्रोलिंग के लिए आरनरेरी वाइल्ड लाइफ वार्डन कुंवर बिजेंद्र सिंह ने विभाग को एक बोट दी। जिसका शुभारंभ शर्मा ने पेट्रोलिंग करने के साथ की। इस अवसर पर डीएफओ अमित वर्मा, पार्क वार्डन सतीश चंद्र उपाध्याय भी मौजूद थे।
कर्मचारी की मौत से आहत था
कार्बेट टाइगर रिजर्व में साढ़े पांच लाख रुपए की लागत की बोट को विभाग को देते हुए आरनरेरी वाइल्ड लाइफ वार्डन कुंवर बिजेंद्र सिंह ने कहा कि ढिकाला के पास रामगंगा में एक कर्मचारी के गश्त पर डूब कर मरने से वह आहत थे। पेट्रोलिंग में परेशानी न हो इसके लिए यह बोट दी गई है।