फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Considered rigged, tested and placed in Forgot

धांधली मानी, जांच बैठाई और भूल गए

Fri, 30 Aug 2013 10:51 AM IST
अमर उजाला, त्यूनी, विकासनगर
अमर उजाला, त्यूनी, विकासनगर Updated Fri, 30 Aug 2013 10:51 AM IST
विज्ञापन
Considered rigged, tested and placed in Forgot

चकराता वन प्रभाग की रिखनाड़ रेंज के सेरा-नाडा मोटर मार्ग के सुधार और अन्य निर्माण कार्यों में भारी अनियमितता प्रकाश में आने पर भी महकमे के आला अधिकारी अपने मातहतों पर जांच की आंच नहीं आने देना चाहते। शायद इसी कारण मामले के खुलासे के एक साल बाद भी जांच रिपोर्ट महज फाइलों में ही सिमट कर रह गई है।

विज्ञापन

18 लाख का था काम

वर्ष 2009 से 2011 के बीच करीब 18 लाख की लागत से सेरा-नाडा मोटर मार्ग के करीब 14 किलोमीटर हिस्से पर सुधार कार्य कराया गया।

विज्ञापन

इसी के साथ वन रक्षक चौकी की मरम्मत, कक्ष संख्या-10 में सीसी रोड, सीमा पीलर और रेंज क्वाटर की छह लाख की लागत से मरम्मत कराई गई।

हुआ खुलासा

प्रधान पूरण सिंह राणा ने सूचना के अधिकार अधिनियम के तहत जानकारी मांगी तो मांगी विभाग की ओर से दी गई जानकारी में खुलासा हुआ कि निर्माण कार्यों में भारी धांधली हुई। मस्टरोल में फर्जी मजदूर दिखाए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

मंत्री ने दिए थे जांच के आदेश

मार्ग पर कोई सुधार कार्य नहीं कराया गया। पिछले साल अगस्त में मामला प्रकाश में आने पर ग्राम्य विकास मंत्री प्रीतम सिंह ने जांच के आदेश प्रमुख वन संरक्षण को दिए थे।


जांच सौंप दी

उन्होंने जांच मुख्य वन संरक्षक सतर्कता एवं विधि प्रकोष्ठ हल्द्वानी को सौंप दी, लेकिन एक साल बाद भी मामले में संलिप्त अधिकारियों और कर्मचारियों पर जांच की कोई आंच नहीं आई। प्रधान का आरोप है कि अधिकारी अपने मातहतों को बचाने के लिए जांच में देरी कर रहे हैं।


इनकी सुनिए

मामले की नए सिरे से जांच के आदेश वन संरक्षक गढ़वाल को दिए गए हैं। जांच में दोषी पाए जाने वाले कर्मचारियों को बख्शा नहीं जाएगा।

-डा.आरबीएस रावत प्रमुख वन संरक्षक उत्तराखंड

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed