फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Rahul Gandhi Likely To Visit Uttarakhand Preparation Meeting Starts From Today

Rahul Gandhi Uttarakhand Visit: राहुल गांधी की उत्तराखंड यात्रा को लेकर कांग्रेस उत्साहित, तैयारी बैठक आज

Mon, 07 Aug 2023 11:53 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Mon, 07 Aug 2023 11:53 AM IST
सार

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने कहा, सोमवार को होने वाली बैठक में राहुल गांधी की उत्तराखंड यात्रा पर चर्चा की जाएगी। कहा, राहुल के दौरे को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह है, जिसका पार्टी संगठन को लाभ मिलने के साथ ही आगामी लोकसभा चुनाव में भी निश्चित रूप से लाभ मिलेगा।

विज्ञापन
Rahul Gandhi Likely To Visit Uttarakhand Preparation Meeting Starts From Today
Rahul Gandhi: Congress - फोटो : Agency

विस्तार

कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की उत्तराखंड यात्रा को लेकर नेता और कार्यकर्ता उत्साहित हैं। आने वाले दिनों में उत्तराखंड के कई ज्वलंत मुद्दों पर होने वाली यात्रा का अभी रूट तय नहीं किया गया है। राहुल की भारत जोड़ो यात्रा से उत्साहित प्रदेश कांग्रेस को उत्तराखंड में होने वाली स्वाभिमान न्याय यात्रा से संजीवनी मिलने की उम्मीद है।

विज्ञापन

यात्रा की तैयारियों के संबंध में सोमवार को महत्वपूर्ण बैठक कांग्रेस मुख्यालय में बुलाई गई है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने कहा, सोमवार को होने वाली बैठक में राहुल गांधी की उत्तराखंड यात्रा पर चर्चा की जाएगी। कहा, राहुल के दौरे को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह है, जिसका पार्टी संगठन को लाभ मिलने के साथ ही आगामी लोकसभा चुनाव में भी निश्चित रूप से लाभ मिलेगा।

विज्ञापन

पार्टी उत्तराखंड में भी परचम लहराएगी: माहरा
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा, राहुल गांधी का दौरा भव्य एवं ऐतिहासिक होगा। उन्होंने कहा, राहुल गांधी ने कन्याकुमारी से लेकर कश्मीर तक पैदल यात्रा निकालकर साबित किया है कि देश की जनता कांग्रेस के साथ मजबूती से खड़ी है। उसके बाद हुए विधानसभा चुनावों में कांग्रेस ने कर्नाटक एवं हिमाचल प्रदेश में जीत का परचम लहराया। इसी तरह आने वाले दिनों में पार्टी उत्तराखंड में भी परचम लहराएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें...Uttarakhand Weather: देहरादून समेत सात जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट, भूस्खलन का भी खतरा

बैठक में ये लेंगे भाग

बैठक में पूर्व सांसद, सांसद प्रत्याशी 2019, विधायक, पूर्व विधायक, पूर्व मंत्री, विधायक प्रत्याशी 2022, एआईसीसी सदस्य, राजनीतिक मामले की समिति के सदस्य, पीसीसी सदस्य, अनुषांगिक संगठनों, विभागों एवं प्रकोष्ठों के अध्यक्ष, जिला, महानगर अध्यक्ष।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed